सपा नेता सगे भाईयों पर 5 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, जर्जर भवन में कब्जा कर धोखे से किया सौदा, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
सपा नेता सगे भाईयों पर 5 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, जर्जर भवन में कब्जा कर धोखे से किया सौदा, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट
कटनी(YASHBHARAT.COM)। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीन विक्रय के नाम पर आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी दो सगे भाइयों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी दोनों भाई शहर में समाजवादी पार्टी की नेतागिरी भी करते हैं। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बहोरीबंद थाना अंतर्गत ग्राम चरगवां निवासी दिनेश कुमार गुप्ता पिता दीप चन्द्र गुप्ता ने पुलिस को एक लिखित शिकायत देकर सपा नेता सगे भाईयों सुभाष वार्ड निवासी मोहम्मद शकील पिता मोहम्मद हुसैन व मोहम्मद जावेद पिता मोहम्मद हुसैन पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। दिनेश गुप्ता के अनुसार सपा नेता शकील व जावेद ने मिशन चौक स्थित एक जर्जर भवन को अपना बताते हुए उका सौदा तय किया और बयाना के रूप में 5 लाख रूपए ले लिए। बाद में पता चला कि सपा नेता दोनों भाइयों ने जिस जर्जर भवन को अपना बताकर दिनेश से सौदा कर रहे हैं, वह किसी मुन्ना कुरैशी के नाम पर है तथा सपा नेता दोनों भाई मोहम्मद शकील व मोहम्मद जावेद उस पर कब्जा करके बैठे हैं। दिनेश गुप्ता के मुताबिक आरोपियों ने जमीन बेचने के नाम पर उसके साथ छल किया है। बहरहाल पुलिस ने शिकायत की जांच करते हुए आरोपी सगे भाईयों सपा नेता मोहम्मद शकील व मोहम्मद जावेद के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले की विधिवत जांच शुरू कर दी है।