माधवनगर में भाईयों की गुंडागर्दी, वृद्ध के साथ गाली गलौज व तोडफ़ोड़

images 17

कटनी। माधवनगर स्थित बाबा माधवशाह धर्मशाला के सामने दो भाईयों की गुंडागर्दी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाबा माधवशाह धर्मशाला के सामने निवासी 72 वर्षीय पोहूराम खारवानी के साथ यहां निवासी करने वाले दो सगे भाई क्रमश:जरू उर्फ जय वाधवानी व बाबू वाधवानी ने गाली गलौज करते जमकर तोडफ़ोड़ मचाई और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी भाईयों के विरूद्ध धारा 294, 427, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें-  लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के ठिकानों से 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, तीन करोड़ का सोना और 26 लाख नकद बरामद