Site icon Yashbharat.com

समाज सेवा और एकता ही हमारी प्राथमिकता गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के चुनाव सम्पन्न 21 नवयुवकों का चयन

IMG 20250910 WA0026

समाज सेवा और एकता ही हमारी प्राथमिकता गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के चुनाव सम्पन्न 21 नवयुवकों का चयनकटनी-श्री गहोई वैश्य नवयुवक मंडल, कटनी का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ समाज के वरिष्ठजन एवं युवाओं की उपस्थिति में सम्पन्न इस चुनाव प्रक्रिया में कुल 21 नवयुवकों का चयन किया गया। इस चुनाव में समाज के होनहार एवं सक्रिय युवाओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इनमें सृजन चौदहा और प्रखर सोनी (बजरंग दल पूर्व नगर संयोजक) सहित कई ऊर्जावान युवाओं को शामिल किया गया है। प्रखर सोनी ने कहा नवगठित 21 सदस्यीय टीम पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करेगी। समाज की एकता, युवा शक्ति को संगठन से जोड़ना और सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता बढ़ाना ही हमारी प्राथमिकता होगी , उन्होंने यह भी कहा कि मंडल समय-समय पर समाजसेवा, प्रतिभा सम्मान, सांस्कृतिक आयोजन और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। समाज के वरिष्ठजनों ने नई टीम को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह मंडल समाज की प्रगति और संगठन की मजबूती के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेगा ।।

Exit mobile version