SI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर सस्पेंस !

ग्वालियर । ग्वालियर में एक एसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक एसआई का नाम शिवदत्त मिश्रा है और बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। शिवदत्त मिश्रा का शव पुरानी छावनी चौराहे के आगे मिला है। उनके शव पर चोट के भी निशान पाए गए हैं।

सबसे पहले लोगों ने एसआई के शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसआई शिवदत्त शर्मा फिलहाल पुरानी छावनी थाने में पदस्थ थे।

Exit mobile version