Fashionमनोरंजन

दुबई में पोस्टमार्टम के बाद भारत लाया जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की देर रात शनिवार को हार्ट अटैक से 54 साल की उम्र में मौत हो गई। उन्होंने दुबई से 120 किलोमीटर दूर रास अल खैला में अपनी आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि आज उनके शव को रास अल खैमा से पहले दुबई लाया जाएगा, जहां उनकी डेड बॉडी का पोस्टमार्टम भी किया जाएगा। उसके बाद शव भारत के लिए रवाना होगा। श्रीदेवी के साथ उनके पति बॉनी कपूर और बेटी खुशी भी दुबई में मौजूद थे। श्रीदेवी के साथ शादी में संजय कपूर भी दुबई गए थे। रात 12 बजे संजय दुबई से मुंबई लौट आए, लेकिन मुंबई पहुंचते ही उन्हें श्रीदेवी के निधन की खबर मिली। इस पर उन्होंने फिर से दुबई की फ्लाइट पकड़ ली।

बता दें कि श्रीदेवी एक्टर मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने दुबई गई हुई थी। 20 तारीख को शादी खत्म होने के बाद सारी फैमिलीज वापिस आ गई थी लेकिन श्रीदेवी, बोनी कपूर और खुशी कपूर वहां शॉपिंग के लिए रुक गए थे। चार दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था। इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी में कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। श्रीदेवी के साथ खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों के नाम भी जुड़े हैं। इसके अलावा हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, औलाद, हीर रांझा, रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला, जुदाई जैसी यादगार फिल्मों में भी अभिनय दिखाया।

13 अगस्त 1965 को तमिलनाडु के शिवकासी में पैदा हुईं। बचपन से ही उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी। चार साल की उम्र में 1967 में श्रीदेवी ने तमिल फिल्म मुरुगा में बतौर चाइल्ड एक्टर अपना अभिनय दिखाया। इसके बाद 1975 में बॉलीवुड फिल्म जूली में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया।

Leave a Reply

Back to top button

Togel Online

Rokokbet

For4d

Rokokbet

Rokokbet

Toto Slot

Rokokbet

Nana4d

Nono4d

Shiowla

Rokokbet

Rokokbet