चड्डा कॉलेज में आईआईटी गुवाहाटी द्वारा सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोज
कटनी- चड्डा कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईसीटी अकादमी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) गुवाहाटी, असम के द्वारा आर्ट्स एण्ड साईस ऑफ इफेक्टिव टीचिंग स्ट्रेटिजिक्स एण्ड मैर्थड विषय पर 2 फरवरी से 7 फरवरी तक एक सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज (ऑटोनॉमस) चड्डा कॉलेज, कटनी के सहयोग से तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई. क्यू.), बी.एस.एस.एस. भोपाल के समन्वय में संपन्न हुआ।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्डा ने कहा कि इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण दक्षता, अकादमिक नवाचार, डिजिटल टूल्स के उपयोग, नैक सुधार, डेटा विश्लेषण, एक्सेल ऑटोमेशन एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई) आधारित शिक्षण एवं शोध क्षमताओं का विकास करना है।
कार्यक्रम के दौरान पहले दिन सी.ए. अमन अरोरा ने एक्सेल बेसिक्स, पिवट टेबल्स, रिपोर्टिंग, मैक्रो एवं वी.बी.एस ऑटोमेशन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
दूसरे दिन बैंगलूरु से आये प्रतिष्ठित षिक्षाविद ने नैक-2024 के नवीन सुधार, ओ.बी.ई. (आउटकम बेस एज्यूकेषन), कार्य-जीवन संतुलन एवं शिक्षकों में तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि यह फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शिक्षकों के लिए नई शिक्षा नीति एवं डिजिटल युग की आवश्यकत्ताओं के अनुरूप स्वयं को अपडेट करने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. राजीव खत्री, कला विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति छिरौल्या, नैक क्याडिनेटर शरद निरंकारी, विधि प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय, साईस विभाध्यक्ष श्रीमति आराधना अग्रहरि, डॉ. आर.आर. एस. परिहार, अतुल जैन, मुकेष गुप्ता, डॉ. शैलेन्द्र वर्मा, डॉ. ऋितिका साहनी आहूजा, ऋचा डेंगरे, माला उपाध्याय, नीलम राजवानी, प्रियंका गुप्ता, रवि यादव, गगन गुप्ता, शैलेज तिवारी, हेमलता पटेल, रोहनी सिंह, अरुण चौधरी, सोनिया रावत, वैषाली सिंह, पवन केवट, प्रदीप श्रीवास्तव, रितेष निगम, प्रतिक्षा मिश्रा, षिवानी मलिक, प्रभा मिश्रा, पवन सोंधिया एवं विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।