Site icon Yashbharat.com

नाबालिक से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला 15 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, दिया नवजात को जन्म

IMG 20260202 WA0100

15 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, दिया नवजात को जन्

कटनी- जिले में नाबालिक से गैंगरेप का सनसनीखेज मामल समाने आया है जहां 15 वर्ष की नाबालिक बच्ची से 3 आरोपियों ने दुष्कर्म किया। बड़ी बात ये है घटना की जानकारी तब समाने आई जब पेट दर्द की समस्या से जूझ रही बच्ची को इलाज के लिए परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक एनकेजे थाना क्षेत्र निवासी बालिका शहर के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल इलाज के लिए पहुंची थी। लेकिन बच्ची के प्रेग्नेंट होने की बात समाने आते ही उसकी डिलेवरी करवानी पड़ी हालांकि परिजन की सूचना पर तत्काल कटनी सीएसपी मौके आ पहुंची और मामले को संज्ञान लेते हुए एनकेजे पुलिस को नाबालिक से गैंगरेप का मामला दर्ज करने समेत जांच शुरू करने के निर्देश दिए है। पुलिस पूछताछ पर 15 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि वो जिस स्कूल में पहले पढ़ती थी शायद उसी स्कूल के तीनों आरोपी थे जिन्होंने मास्क पहनकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। वही नाबालिग ने घटना के बारे न तो परिजनों को बताया न ही पुलिस को इलाज करवाने निजी अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों को पूरी जानकारी लगी और पुलिस को सूचना पहुंचाई गई है। हालांकि सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया की प्रकरण की जानकारी पर एनकेजे पुलिस की टीम पहुंच रही है जो आगे जांच करेगी फिलहाल नाबालिक बच्ची की डिलेवरी जिला अस्पताल में करवाई जा रही है।

Exit mobile version