Tuesday, May 26, 2026
Latest

वरिष्ठ भाजपा नेता नवल किशोर गट्टानी का निधन

कटनी। वरिष्ठ भाजपा नेता नवल किशोर गट्टानी का निधन। वरिष्ठ भाजपा नेता नवल गट्टानी का आज सुबह दुखद निधन हो गया।  वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व पार्षद पूर्व जिला महामंत्री तथा विभिन्न पदों पर रहे श्री नवल गट्टानी का आज सुबह दुखद निधन हो गया। श्री गट्टानी कुछ समय से अस्वस्थ्य थे।

उन्होंने नागपुर में इलाज के दौरान आज सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। स्व गट्टानी की पार्थिव देह कटनी लाई जा रही है। आज दोपहर साढ़े 4 बजे उनके निज निवास गर्ग चौराहे के पास अंतिम यात्रा मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम