jabalpurमध्यप्रदेश

School Closed: 42°C पार करते ही बड़ा फैसला: जबलपुर में छोटे बच्चों के स्कूल अचानक बंद

जबलपुर: School Closed: 42°C पार करते ही बड़ा फैसला: जबलपुर में छोटे बच्चों के स्कूल अचानक बंद!। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश शासकीय और अशासकीय, दोनों तरह के सभी स्कूलों पर लागू होगा।

एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026: त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू, अभ्यर्थियों को 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य

42°C पार करते ही बड़ा फैसला: जबलपुर में छोटे बच्चों के स्कूल अचानक बंद!

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि जिले में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है, ताकि उन्हें लू और गर्मी से बचाया जा सके। आदेश के तहत संबंधित सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस अवधि में कक्षाएं संचालित न करें।

प्रशासन की ओर से अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को अत्यधिक गर्मी में बाहर निकलने से बचाएं और उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 42°C पार करते ही बड़ा फैसला: जबलपुर में छोटे बच्चों के स्कूल अचानक बंद!

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम