सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया ने अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटे खाद्य सामग्री और गर्म कपड़े,सेवा, सहयोग और अपनत्व के साथ बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियां, आतिशबाजी कर मनाया दीपोत्सव

IMG 20261107 WA0002

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया ने अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटे खाद्य सामग्री और गर्म कपड़े,सेवा, सहयोग और अपनत्व के साथ बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियां, आतिशबाजी कर मनाया दीपोत्सव

कटनी। दीपावली का पर्व केवल घरों को रोशन करने और खुशियां मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला बिखेरने का भी संदेश देता है। इसी सेवा और सहयोग की भावना के साथ सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अनाथ आश्रम में बच्चों के बीच दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर काउंसिल के सदस्यों ने बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की। वहीं, आगामी सर्दी के मौसम को देखते हुए बच्चों को गर्म कपड़े भी प्रदान किए गए। सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनकी खुशियों में सहभागी बनकर दीपावली का उत्सव मनाया। इस दौरान बच्चों के साथ आतिशबाजी कर पर्व की खुशियां साझा की गईं।

बच्चों के खिले चेहरों और उनकी मुस्कान ने इस पहल को सभी के लिए यादगार बना दिया। काउंसिल के सदस्यों ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब हम अपनी खुशियों में जरूरतमंदों को भी शामिल करें। समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों के बीच प्रेम, सहयोग और अपनत्व बांटना ही दीपावली का सच्चा संदेश है।

इस सेवा कार्य में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की अध्यक्ष नीलम जगवानी सहित मोना, परी पुरसवानी, सोनिया, एकता बत्रा, लक्ष्मी, अनीता खूबचंदानी, कशिश रोहरा, सुमन छत्तानी, कंचन, कनिष्का केवलानी, महक, मनीषा गिडवानी, राखी तीर्थानी, विनी, वंदना गलानी, कवि पमनानी, रचना रिझवानी, जागृति जोधवानी, सोनम रूपचंदानी, दिशा असरानी, हर्षिता भैरवानी, यशिका सिंघानिया, राधिका एवं मधु सचदेव सहित अन्य सदस्यों की सहभागिता रही।