ग्वालियर में रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने की अफवाह, रेलवे पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई

ग्वालियर में रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने की अफवाह, रेलवे पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई

ग्‍वालियर में अफवाह फैल गई कि रेल पटरी पर पत्‍थर रखा गया है। इसके बाद रेलवे पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। रेल मंडल झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार, यह पूरी तरह से अफवाह थी। ग्वालियर के आसपास ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है और न ही किसी ट्रेन को नुकसान पहुंचा है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेलवे ट्रैक पर रखे भारी पत्थर से ट्रेन के टकराने की अफवाह के चलते शुक्रवार को रेल अधिकारियों में खलबली मच गई। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया था कि ग्वालियर के पास ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हुआ है।

यह पोस्ट सामने आते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने सीनियर सेक्शन इंजीनियरों की टीम के साथ पूरे ट्रैक की जांच की, लेकिन उनके मुताबिक, ऐसा कुछ भी नहीं मिला। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शुक्रवार रात आठ बजे एक पोस्ट वायरल हुई। इसके मुताबिक, ग्वालियर के पास रेलवे ट्रैक पर बड़ा पत्थर मिला है।

पत्थर से टकराने के बाद रेलगाड़ी को रोककर पटरी की जांच की गई। रेल लाइनों पर दोनों तरफ पत्थर टकराने के निशान पाए गए। रेल लाइन के दोनों तरफ कच्ची पगडंडी बनी हुई थी, आसपास कोई बस्ती नहीं थी और न ही रेलवे ट्रैक पार करने के लिए कोई समपार फाटक या अंडरपास था। यह पोस्ट वायरल होते ही आरपीएफ व इंजीनियरों की टीम ने पूरे सेक्शन की जांच की। आरपीएफ के निरीक्षक संजय आर्या ने बताया कि कहीं भी पटरी पर कोई पत्थर रखा नहीं मिला।

Exit mobile version