Road Accident Jabalpur : मिनी ट्रक से टकराई कार, 3 की मौत 5 घायल
Road Accident Jabalpur : जबलपुर ।कल रात्रि लगभग 11.30 बजे थाना गोसलपुर अंतर्गत बरनू तिराहा के पास एक्सीडेंट होने की सूचना पर पहॅुचे।
मिनी ट्रक से टकराई कार, 3 की मौत 5 घायल
थाना प्रभारी गोसलपुर संजय भलवाी ने बताया कि अशोक लीलेण्ड मिनी ट्रक क्रमाकं एंमपी 20 जीबी 2584 कटनी की ओर से जबलपुर की ओर आ रहा था।
मारुति रिट्ज कार क्रमांक यूपी 53 एपी 2695 जबलपुर की ओर से कटनी की ओर जा रही थी, मरुति रिट्ज कार अनियत्रित होकर रोड के बीच में बने डिवाइडर को पार करती हुई सामने की ओर से आ रहे अशोक लेलैण्ड मिनी ट्रक के बोनट से टकराती हुई दो बार पलटी मार गई जिससे कार में सवार मनोज शर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी निमसर जिला गया एवं राजू कुमार उम्र 28 वर्ष ग्राम खरारी जिला रोहताश की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा कार में सवार सौरव कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पौनी जिला रोहतास, प्रवेश कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी भद्रपुर जिला समस्तिपुर, विवेक कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम अहरोरा जिला मिर्जापुर के गंभीर रूप से घायल हो गए
वही अशोक लीलैण्ड मिनी ट्रक के चालक मुरली मनोहर उम्र 35 वर्ष निवासी गांधी व्यायाम शाला के पास राॅझी की मौके पर ही मृत्यु हो गई एवं अशोक लीलेण्ड में सवार नरबद पटेल उम्र 40 वर्ष तथा राजेश पटेल उम्र 32 वर्ष दानो निवासी बजरंग नगर राॅझी के घायल हो गए।
मारुति रिट्ज एवं अशोक लीलेण्ड मिनी ट्रक में सवार घायलों को उपचार हेतु तत्काल भिजवाया गया जो मेट्रो अस्पताल में भर्ती हैं।
प्रारंभिक पूछताॅछ पर ज्ञात हुआ की कार में सभी सवार सड़क निर्माण कंपनी मोंटेकार्लो महाराष्ट्र में काम करते हैं सभी अपने गाॅव वापस जा रहे थे।
पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर घटित हुई घटना की विस्तृत जाॅच की जा रही है।