Raj Babbar: कांग्रेस नेता राज बब्बर का बड़ा बयान, कमल नाथ सरकार आते ही बंद होगी लाड़ली बहना, इस योजना का मिलेगा लाभ

Raj Babbar: कांग्रेस नेता राज बब्बर का बड़ा बयान, कमल नाथ सरकार आते ही बंद होगी लाड़ली बहना, इस योजना का मिलेगा लाभ। पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए निकला हुआ हूं। मुझे तो मध्य प्रदेश में भी कर्नाटक का जैसा माहौल नजर आ रहा है। कर्नाटक में भी भाजपा ने जनादेश का अपहरण किया था। वहां के मतदाताओं ने कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले दो गुना सीट देकर भाजपा को इसका जवाब दिया है और मध्य प्रदेश का मतदाता भी भाजपा को जवाब देने का मन बना चुका है।

 

राज बब्बर ने कहा कि भाजपा नेता पूरा सच कभी नही बताएंगे। पूरा सच मैं बताता हूं। कमल नाथ सरकार के आते ही लाड़ली बहना अवश्य बंद होगी, क्योंकि नारी सम्मान योजना शुरु होगी। इस योजना में बहनों के साथ-साथ कांग्रेस ने बगैर भेदभाव किए, भाभी, चाची, मामी सहित सभी 18 से 70 वर्ष तक की महिलाओं को शामिल किया है। हर महिला को 1500 रुपये प्रतिमाह कांग्रेस देगी।अटारी से कभी नीचे नहीं देखने वाले अब जमीन पर आ गए हैं।

मध्यप्रदेश में फिल्मों की शूटिंग

पूर्व सांसद ने महल पर तंज कसते हुये कहा कि मैं महल तो नहीं कहूंगा, इतना अवश्य कहना चाहूंगा कि ऊंची अटारी से कभी नीचे नहीं देखने वाले अब जमीन पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए फिल्मों की शूटिंग भी होंगी, इसके लिए अनुकूल माहौल कमलनाथ बनाएंगे। अगर नहीं बनाएंगे तो हम दवाब डालकर बनवाएंगें। महल में भी लोग घूमने के लिए जाएंगे।MP

 

लाड़ली बहना बंद होगी

मीडिया से चर्चा के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत, अनूमा आचार्य व प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा मौजूद थे। फिल्म अभिनेता ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा आधा सच बताया जा रहा है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही लाड़ली बहना योजना बंद हो जाएगी। यह बात काफी हद तक सही भी है, क्योंकि भाजपा को अपनी लाड़ली बहनों की याद 18 वर्ष के शासन में रहने के बाद अंतिम तीन माह पहले आई है। बहनों का जाप भाजपा केवल उनके वोट हासिल करने के लिए कर रही है।

नारी सम्मान योजना

राज बब्बर ने कहा कि भाजपा नेता पूरा सच कभी नही बताएंगे। पूरा सच मैं बताता हूं। कमल नाथ सरकार के आते ही लाड़ली बहना अवश्य बंद होगी, क्योंकि नारी सम्मान योजना शुरु होगी। इस योजना में बहनों के साथ-साथ कांग्रेस ने बगैर भेदभाव किए, भाभी, चाची, मामी सहित सभी 18 से 70 वर्ष तक की महिलाओं को शामिल किया है। हर महिला को 1500 रुपये प्रतिमाह कांग्रेस देगी।अटारी से कभी नीचे नहीं देखने वाले अब जमीन पर आ गए हैं।

मध्यप्रदेश में फिल्मों की शूटिंग

पूर्व सांसद ने महल पर तंज कसते हुये कहा कि मैं महल तो नहीं कहूंगा, इतना अवश्य कहना चाहूंगा कि ऊंची अटारी से कभी नीचे नहीं देखने वाले अब जमीन पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए फिल्मों की शूटिंग भी होंगी, इसके लिए अनुकूल माहौल कमलनाथ बनाएंगे। अगर नहीं बनाएंगे तो हम दवाब डालकर बनवाएंगें। महल में भी लोग घूमने के लिए जाएंगे।

Exit mobile version