Site icon Yashbharat.com

Railway News: ट्रेन संग दौड़ेगा 44 सीटों वाला ये विस्टाडोम कोच, आरामदायक होगा हर मिनट; जानिए खासियत

29 12 2020 vistadome tourist coach 21217034

लखनऊ । Railway News: जम्मू से कटरा रेलवे स्टेशनों के बीच पहाड़ी का मनोरम नजारा हो या फिर गुफाओं से गुजरती ट्रेन। पर्यटक ट्रेन के संग रेल लाइन के आसपास के सुंदर नजारों का आनंद ले सकेंगे। पर्यटकों को लुभावने दृश्य की अनुभूति कराने के लिए रेल कोच फैक्ट्री ने विस्टाडोम कोच बना रहा है। दो कोच तैयार हो गए हैं। जिनका ऑस्कीलेशन ट्रायल आरडीएसओ ने किया है।

एलएचबी क्लास इन कोच के ट्रायल के सफल होने पर मंगलवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी इसकी पहली फोटो साझा की। मार्च में आठ और कोच तैयार होंगे।

 

जिसमें दो कोच उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को देने की तैयारी है। जिससे अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी के दर्शनीय स्थलों को पर्यटकों को दिखाया जा सके। ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच लगाए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

ये होगी खासियत 

ट्रेन चलने पर बड़े ग्लास से पीछे का नजारा साफ दिखायी देगा। हर कोच में 44 पर्यटकों के बैठने की क्षमता होगी। आरामदायक सफर के लिए एयर स्प्रिंग सस्पेंशन, लंबे ग्लास वाली खिड़की, और इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रित होने वाली कांच की रूफ टॉप जिससे आसमान की ओर भी पारदर्शी रूप से देखा जा सके। वहीं, दर्शनीय स्थल को देखने के लिए लंबी खिड़की वाला लाउंज भी हर कोच में होगा।

 

Exit mobile version