Rail News कटनी बीना रेल खण्ड में दौड़ती ट्रेन पर गिरी हाई वोल्टेज OHE लाइन, हादसा टला

Rail News कटनी बीना रेल खण्ड में दौड़ रही ट्रेन में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब हाई वोल्टेज OHE इलेक्ट्रिक लाइन ट्रेन पर आ गिरी। इससे भयंकर चिंगारी और आवाज से यात्री दहशत में आ गए।बीना-कटनी रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस पर ओएचई लाइन टूटकर गिर गई। इससे इंजन का पैंड्राल टूट गया। हादसा सागर के खुरई और बघौरा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद सभी यात्री ट्रेन से सकुशल उतर आए।

ओएचई लाइन में कट होने की वजह से ट्रेन का पैंड्राल तार में फंस गया होगा। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। सागर रेलवे स्टेशन के प्रबंधक नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि फिलहाल कटनी से बीना ट्रैक बंद रखा है। लाइन की मरम्मत में करीब 5 घंटे का समय लगेगा। करीब 1 किलोमीटर का तार टूट चुका है। रेलवे की टावर टीम सुधार कर रही है। अभी तीसरी लाइन से गाड़ियां निकाली जा रही हैं।

दोपहर करीब 3:45 बजे डीजल इंजन लगाकर ट्रेन को बघौरा स्टेशन लाया गया। जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

रेलवे के उच्च अधिकारियों को सूचना देकर ओएचई लाइन की सप्लाई को रुकवाया गया।

 यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रुकवाई ट्रेन

जानकारी के अनुसार बिलासपुर-भोपाल ट्रेन 11.30 बजे खुरई स्टेशन से निकली। करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद ओएचई तार को इंजन से जोड़ने वाला पैंड्राल टूट गया। कटनी से भोपाल की यात्रा कर रहे शिवम साहू ने बताया कि तार नीचे गिरने से गिट्टी की आवाज आ रही थी। तार हमारे कोच में उलझने लगा। करंट फैलने के डर से तुरंत चेन पुलिंग की। जिसके बाद ट्रेन रुकी। सेफ्टी फीचर के कारण ओएचई लाइन के टूटते ही करंट सप्लाई बंद हो गई थी। यदि सप्लाई जारी रहती तो बोगियों में करंट फैल सकता था।

Exit mobile version