Saturday, May 16, 2026
Latest:
व्यापार

Public Provident Fund: रिटायरमेंट फंड के लिए काफी बेहतर है यह योजना, जानिए क्या-क्या हैं खूबियां

नई दिल्ली। हम सब जानते हैं कि रिटायरमेंट के बाद आय का एक बड़ा नियमित स्रोत बंद हो जाता है।

इसलिए रिटायरमेंट फंड की आवश्यकता होती है, ताकि रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारे पास पर्याप्त धन हो।

हालांकि, मौजूदा समय में भविष्य के लिए धन जुटाना काफी मुश्किल जान पड़ता है। यह ऐसा समय है, जिसमें लोगों की आय घट रही हैं और मांग की कमी के चलते कारोबार प्रभावित हैं।

ऐसे में एक ऐसी निवेश योजना का होना बहुत जरूरी होता है, जिसके जरिए छोटी-छोटी बचत कर एक बड़ा रिटायरमेंट फंड तैयार किया जा सके।

इस लिहाज से पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) काफी फायदेमंद निवेश योजना है। आइए जानते हैं कि पीपीएफ के क्या-क्या फायदे हैं।

बेहतर ब्याज दर

जमा पर ब्याज दरों में पिछले कुछ महीनों से काफी गिरावट आई है। हालांकि, स्मॉल सेविंग स्कीम्स अभी भी ग्राहकों को बेहतर ब्याज प्रदान कर रही हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड में इस समय ब्याज दर 7.1 फीसद है। यह ब्याज दर देश के प्रमुख वाणिज्यिक बैंकों द्वारा FD पर प्रदान की जा रही ब्याज दरों से बेहतर है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम