Site icon Yashbharat.com

राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा ग्राम राखीपुरैनी में जल संरक्षण की मिसाल 300 बोरी श्रमदान बंधान के साथ जनजागरूकता अभियान

IMG 20251214 WA0116 scaled

राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा ग्राम राखीपुरैनी में जल संरक्षण की मिसाल 300 बोरी श्रमदान बंधान के साथ जनजागरूकता अभिया

कटनी-विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम राखीपुरैनी में जल संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत संचालित जल संचय अभियान के तहत सेक्टर 3 की नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा नदी पुल क्षेत्र में विशेष श्रमदान के माध्यम से 300 बोरी का बंधान निर्माण किया गया इस अभियान का नेतृत्व नवांकुर संस्था के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू ने किया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में संचालित जल संचय अभियान की भावना के अनुरूप किया गया गतिविधियों का संचालन समन्वयक डॉ. तेजसिंह केसवाल के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक समन्वयक आरती गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ विशेष श्रमदान कार्यक्रम में राहत समर्पण सेवा समिति, नगर विकास प्रस्फुटन समिति विजयराघवगढ़, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय किसानों ने मिलकर पिपराहाई नदी में चिन्हित स्थान पर 300 बोरी का बंधान तैयार किया। किसान श्री माधव प्रसाद पाठक एवं ग्राम सरपंच श्रीमती दीपा के सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ इसके साथ ही जल संरक्षण को लेकर ग्राम में जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। गाँव में रैली निकालकर ग्रामीणों को जल बचाने के लिए जागरूक किया गया तथा पंडाल बैठक में जल बचाओ जीवन बचाओ के नारों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं छात्राओं को जल बचाने की शपथ दिलाई गई साथ ही छात्र छात्राओं एवं समिति सदस्यों द्वारा नदी के आसपास साफ सफाई कर जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। समिति के उपाध्यक्ष श्री विपिन सिंह पटेल ने बोरी बंधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे क्षेत्र के भू जल स्तर में वृद्धि होगी रबी फसलों की सिंचाई में सहायता मिलेगी तथा वन्य जीव जंतुओं और पक्षियों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से डॉ. शारदा प्रसाद साहू, कार्तिक तिवारी, विक्रम यादव, विपिन सिंह पटेल नगर विकास प्रस्फुटन समिति से अध्यक्ष सतीश गुप्ता, अभिजीत सिंह ठाकुर, सचिव सचिन गुप्ता, सत्यम पांडेय, हर्ष नामदेव, शुभम बारी, रानू मिश्रा, छवि ताम्रकार, प्रिंस बर्मन, राघव राजपूत, मेंटर्स गर्ग जी, पंकज प्रति, छात्र-छात्राएँ रिया साहू, रेखा बर्मन, शिवानी पांडे, अलका पाल, प्रतिमा पटेल, प्रतिमा यादव, हर्ष सोनी, अभिषेक बर्मन सहित सीएमसीएलडीपी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version