Latest

चाकूबाज का पुलिस ने निकाला जुलूस

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र की बस स्टेंड पुलिस चौकी के अंतर्गत नदीपार क्षेत्र में गत 15 जनवरी को शराब दुकान के सामन एक युवक पर अपने साथियों के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला करने वाले मुख्य आरोपी का पुलिस ने आज गिरफ्तारी के बाद जुलूस निकाला।

गौरतलब है कि 15 जनवरी 2024 को शंकर चौहान नामक युवक पर क्षेत्र के ही कुछ युवकों ने शराब दुकान के सामने रात लगभग साढ़े आठ बजे मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया था। घटना के बाद शंकर को गंभीर चोटें आने के कारण उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना के बाद से ही फरार चल रहे मुख्य आरोपी 23 वर्षीय अंशु चुटेल पिता लेखराज चूटेल को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय में पेश करने केे पूर्व पुुलिस ने अंशु का सार्वजनिक जुलूस निकाला।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम