Site icon Yashbharat.com

हाईवे किनारे लगी भुट्टा की दुकानों क़ो पुलिस ने हटाया, पुलिस बोली दुर्घटना को आमंत्रण देती थीं दुकानें

IMG 20240905 WA0031

कटनी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय व अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखलेश दाहिया अपने बल के साथ हाईवे पेट्रोलिंग करते हुए NH 30 हाईवे से सटकर दुर्घटना को निमंत्रण देते हुए लगाए भुटटे की दुकानों को सख्त हिदायत देकर के हटवाया गया।

पुलिस की दलील थी कि इससे दुकानदार व उनका परिवार भी सुरक्षित रहे। पुलिस ने यह भी कहा कि उनके द्वारा जो भुट्टे का निकला हुआ छिलका और कचरा हाईवे के आसपास फेंका जाता है जिन्हें मवेशी खाने के लिए हाईवे के आसपास आते हैं जिससे उनके साथ भी दुर्घटना घटित होती है और दुर्घटना से जनहानि होने की संभावना बनी रहती है। मवेशियों एवं जनमानस की सुरक्षा को लेकर थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है आपकी सुरक्षा ही हमारा ध्येय है।

Exit mobile version