Katni यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला बाईपास आई काम, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मिली तुरन्त सहायता

IMG 20240517 WA0017

Katni यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला बाईपास आम जन के काम तब आई जब सड़क दुर्घटना में घायल एक बुजुर्ग को तुरन्त सहायता मिल गई।

IMG 20240517 WA0017

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा सड़क दुर्घटनाओ में घायलों को तत्काल सहायता प्रदाय करने के उद्देश्य से यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला बाईपास में यातायात पुलिस बल की पदस्थापना की गयी है।

आज शाम 16.35 बजे राहगीरों द्वारा बंजारी मोड के पास एक्सीडेंट की सूचना जुहला बाईपास चौकी में दी गयी सूचना प्राप्त होते ही चौकी से सउनि राजेश कोरी, आरक्षक दीपक चक्रवर्ती एवं घनश्याम निषाद ने तत्काल घटनास्थल पहुँच कर पाया कि सड़क पर बैठे बैल से बाइक टकरा जाने के कारण एक्सीडेंट हुआ जिसमे कटनी से चिरुहली जा रहे राजेन्द्र सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी चिरुहली थाना बड़वारा को सर में चोट लगी है।

स्टाफ द्वारा घायल व्यक्ति को निजी वाहन से शासकीय जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ वह इलाजरत है। घायल व्यक्ति एवं मोटर साइकल को परिजनों के सुपुर्द किया गया।