Site icon Yashbharat.com

शराब कारोबारी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने सगे भाई को किया गिरफ्तार

gun goli bandook

gun goli bandook

नीमच में शराब कारोबारी और समाजेसवी अशोक अरोरा पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने शनिवार को अशोक के भाई राकेश अरोरा को गिरफ्तार किया है। मेडिकल करवाने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 12 फरवरी तक रिमांड पर सौंपा है। इधर प्रमुख आरोपित बाबू सिंधी के फार्म हाउस पर प्रशासन ने जेसीबी चला दी।

जवाबी कार्रवाई में एक शूटर की मौत

बता दें कि रविवार शाम शहर के चौपड़ा चौराहे के समीप अशोक आरोरा पर चार अज्ञात आरोपितों द्वारा जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में एक शूटर बाबू फकीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। साथ ही तीन आरोपित मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व काल डिटेल के आधार पर घटना के मुख्य आरोपित बाबू सिंधी को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को सिंधी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से 12 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

पूछताछ में सिंधी लगातार राज उगल रहा है। इसी कड़ी में अशोक अरोरा के भाई राकेश अरोरा का नाम भी सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को राकेश अरोरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में और भी नाम आने की संभावना है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपितों से पूछताछ में और भी राज खुल सकते हैं।

Exit mobile version