Site icon Yashbharat.com

Pizza मंगवाना पड़ गया महंगा, डिलेवरी बॉय को निकला Corona Positive, 72 घर हुए क्वारेंटीन

pizza

नई दिल्ली। एक तरफ लॉकडाउन और दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण का डर, इस वजह से लोग घरों में बंद हैं और किसी तरह अपनी जरूरत की चीजें ले पा रहे हैं। वहीं दक्षिणी दिल्ली के इलाके में ऐसे ही लॉकडाउन का पालन कर रहे लोगों के लिए मुसीबत घर बैठे पहुंच गई। दरअसल, इन लोगों ने अपने लिए Pizza ऑर्डर किया था लेकिन उस पिज्जा के साथ ही उनके दरवाजे तक कोरोना वायरस भी पहुंच गया। हुआ यह कि उनके ऑर्डर किए पिज्जा जिस डिलेवरी बॉय ने पहुंचाए थे वो कोरोना संक्रमित निकला है। इसके बाद पिज्जा ऑर्डर करने वाले 72 घरों को क्वारेंटीन किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मामला दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके का मामला है। यहां यह पिज्जा बॉय मार्च के अंत से डिलेवरी कर रहा था और अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिन 72 घरों में इस डिलेवरी बॉय ने पिज्जा पहुंचाया था उन्हें क्वारंटीन किया गया है। जिला अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि डिलेवरी बॉय में कोरोना संक्रमण पाया गया जिसके बाद हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन घरों को क्वारेंटीन किया है जिनके घर डिलेवरी बॉय गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस युवक में तब कोरोना संक्रमण के लक्षण नजर आए जब वो डायलासिस के लिए पहुंचा था। इसके बाद उसे क्वारेंटीन किया गया तो उसमें कोरोना संक्रमण पाया गया है। डीएम मिश्रा के अनुसार, जिन लोगों को क्वारेंटीन किया गया है अगर किसी में लक्षण पाए जाते हैं तो उनका कोरोना संक्रमण का टेस्ट किया जाएगा।

बता दें कि लॉकडाउन के कारण कई इलाकों में सामान की होम डिलेवरी हो रही है और साथ ही ऑनलाइन फूड डिलेवरी भी हो रही है। ऐसे में यह नया मामला सामने आने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। राजधानी में पहले से ही कई इलाकों को सील किया गया है

Exit mobile version