Site icon Yashbharat.com

Pitra Paksh Special Train जबलपुर-गया के मध्य कटनी होकर चलेगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन, देखें टाइमिंग

images 15

Pitra Paksh Special Train रेल प्रशासन द्वारा श्राद्धपक्ष के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए जबलपुर-गया-जबलपुर के मध्य पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया गया है। पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन को जबलपुर से गया के मध्य तीन ट्रिप तथा गया से जबलपुर के मध्य चार ट्रिप के लिए चलाया जा रहा है। इस स्पेशल ट्रेन का रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर से गया स्पेशल ट्रेन दिनांक 30.09.2023, 05.10.2023 एवं 10.10.2023 को जबलपुर स्टेशन से 19:45 बजे प्रस्थान कर, सिहोरा रोड 20:23 बजे, कटनी 21:00 बजे, मैहर 21:48 बजे, सतना 22:35 बजे, अगले दिन मध्य रात्रि मानिकपुर 00:10 बजे, प्रयागराज छिवकी 01:55 बजे, मिर्जापुर 03:10 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय 05:10 बजे, सासाराम 06:30 बजे, डेहरी ऑनसोन 06:53 बजे, अनुग्रह नारायण रोड 07:18 बजे और 08:20 बजे गया स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01706 गया से जबलपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 29.09.2023, 04.10.2023, 09.10.2023 एवं 14.10.2023 को गया स्टेशन से 14:15 बजे प्रस्थान कर, अनुग्रह नारायण रोड 15:13 बजे, डेहरी ऑनसोन 15:30 बजे, सासाराम 15:45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय 17:20 बजे, मिर्जापुर 19:08 बजे, प्रयागराज छिवकी 20:55 बजे, मानिकपुर 23:55 बजे, अगले दिन मध्य रात्रि सतना 00:55 बजे, मैहर 01:28 बजे, कटनी 02:30 बजे, सिहोरा रोड 03:13 बजे और 04:15 बजे जबलपुर स्टेशन पहुँचेगी।

इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 10 वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी, 04 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार, एवं 01 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच रहेंगे।

यात्रीगण कृपया रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से स्पेशल गाड़ी की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Exit mobile version