अक्सर शनि देव की दृष्टि से घबराने वाले करें जातक करें ये उपाय दूर होगी सारी समस्याएं, मिलेगी राहत

नमस्कार दोस्तों Yashbharat.com मैं स्वागत है आज हम आपको बताने जा रहे हैं ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी एक ऐसी जानकारी जो आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी जिससे आपकी शनि ग्रह से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो जाएगी तो हम बात करने जा रहे हैं ज्योतिष शास्त्र के एक ऐसे ग्रह जिसकी दृष्टि से सभी डरते हैं जो न्याय के देवता कहे जाते हैं तो हम बात कर रहे हैं शनि ग्रह की।

अक्सर लोग शनि ग्रह की दृष्टि से घबरा कर विभिन्न उपाय करने लगते हैं जिससे कि उनकी शनि ग्रह से जुड़ी पीड़ा से मुक्ति मिलती है। इन्हीं उपायों को लेकर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ शनि ग्रह से जुड़े ऐसे उपाय जो आपकी धन नौकरी आदि की समस्याएं दूर कर सकते हैं।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शनि देव न्याय के देवता कहे जाते हैं शनि देव लोगों के कर्मों के अनुसार परिणाम देते हैं शनि देव की साडेसाती अक्सर लोगों की चिंता का विषय बना रहता है। जिससे बचने के लिए लोग अलग-अलग प्रकार के उपाय करते हैं अक्सर माना जाता है कि हनुमान जी की पूजा करने से शनि ग्रह से जुड़ी पीड़ा समाप्त हो जाती है और परिणाम स्वरुप जातक को लाभ मिलता है।

मान्यता के अनुसार शनिवार को शनि देव का दिन माना जाता है। शनिवार के दिन शाम के समय शनि देव की पूजा का विशेष महत्व है अक्सर शनिवार के दिन शनि देव के मंदिर में शाम के समय भारी मात्रा में श्रद्धालु आकर न्याय के देवता शनि के समक्ष अपनी परेशानियों को रखते हैं और विभिन्न रीति रिवाज आदि से उनकी पूजा करते हैं। तो दोस्तों हम आज आपको बताने जा रहे हैं शनि ग्रह से ऐसे जुड़े उपाय जो आपकी समस्याओं को करेंगे दूर

शनि देव एकमात्र ऐसे देवता हैं जो प्रसन्न होने पर व्यक्ति को राजा बना देते हैं, लेकिन नाराज होने पर उसे कई मुश्किलों में डाल देते हैं. यदि शनि देव आपसे नाराज हैं, तो आपको इसके संकेत पहले ही मिल सकते हैं

शनि ग्रह से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण और अक्सर परेशान करने वाली समस्याएं

परिश्रम का फल न मिलना: शनि देव की नाराजगी के कारण आपको आपके मेहनत का फल नहीं मिलता है, धन की प्राप्ति में बाधाएं आती हैं और हर कार्य में अड़चनें उत्पन्न होती हैं.

संबंधों में खटास: शनि देव की अशुभता का प्रभाव सबसे पहले आपके संबंधों पर पड़ता है. पति-पत्नी, भाई-बहन, संतान-पिता के रिश्तों में दरार उत्पन्न हो जाती है. इस कारण तलाक, विवाद, और कोर्ट-कचहरी के मामलों में परेशानियां बढ़ती हैं.

शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय

अगर शनि देव की नाराजगी से आपके जीवन में इन समस्याओं का सामना हो रहा है, तो बिना देर किए किसी ज्योतिषी से सलाह लें और शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय जानें.

शनिवार को करें पूजा: प्रत्येक शनिवार को शनि मंदिर में जाकर भगवान शनि देव की पूजा करें, दीपक अर्पित करें, और शनि चालीसा का पाठ करें. शनि देव से प्रार्थना करें कि वे आपके कष्टों को दूर करें

शनिवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जागकर अपने दिन की शुरुआत करें। नियमित कार्यों से निवृत्त होकर गंगाजल से युक्त पानी में स्नान करें। इसके बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और उनका आशीर्वाद बना रहता है।

 

शनिवार के दिन शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए स्नान के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के वृक्ष को अर्पित करें। इसके साथ ही पीपल की तीन बार परिक्रमा करें और कम से कम पांच बार उठक-बैठक करें। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तिल या सरसों के तेल से उनका अभिषेक करें, जिससे शनि दोष का प्रभाव कम होता है। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है, जो अच्छे कर्म करने वालों को शुभ फल प्रदान करते हैं और बुरे कर्म करने वालों को दंड देते हैं।

 

शनिवार के दिन अपनी क्षमता के अनुसार, काले तिल, उड़द की दाल, चमड़े के चप्पल-जूते, छाता, टोपी आदि का दान करें। इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। मोक्ष प्रदाता शनिदेव का आशीर्वाद पाने के लिए शनि यंत्र की पूजा करें और इन मंत्रों का जप करें:

 

  1. “ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।”
  2. “ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।”
  3. “ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।”
  4. “ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोदयात्।”

 

इन उपायों से शनिदेव की कृपा साधक पर बनी रहती है और जीवन में शांति और समृद्धि आती है।

Exit mobile version