Site icon Yashbharat.com

शासकीय तिलक महाविद्यालय में श्री रामचन्द्र पथ गमन न्यास के अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

IMG 20251208 WA0014

शासकीय तिलक महाविद्यालय में श्री रामचन्द्र पथ गमन न्यास के अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोज

कटनी-प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में शासन के आदेशानुसार श्री रामचन्द्र पथ गमन न्यास के अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में श्री रामचन्द्र जी पर केन्द्रित चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में दीपशिखा आराधना चॉदनी राजश्री सोनी वैष्णवी मिश्रा कुमकुम गुप्ता प्रियांशी पार्वती आदि छात्राओं ने भाग लिया और रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में सानिया] जानमी] आरती आदि छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतियोगिता में सहभागिता की ।
इस कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय परिवार के डॉ. माधुरी गर्ग] डॉ.रूकमणी प्रताप सिंह डॉ. ज्योत्सना पाठक डॉ. शैलजा बरसैया सभी प्राध्यापक सहायक प्राध्यापक गण अतिथि विद्वान जनभागीदारी अतिथि शिक्षकों की गारिमामयी उपस्थित रही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

Exit mobile version