कटनी में मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी, ट्रेनों की आवाजाही पर असर नहीं

कटनी में मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी, ट्रेनों की आवाजाही पर असर नही

कटनी -रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम 7 बजे मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया. ये हादसा तब हुआ जब मालगाड़ी सेंटिगं कार्य के लिए जा रही थी. इसी दौरान 7 डिब्बों में से एक डिब्बा पटरी से उतर गया. इसके बाद रेल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया एनकेजे रेलवे यार्ड से लगे बी केबिन के पास मरम्मत का काम तेज किया गया. इस दौरान रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ.

60 रेल कर्मियों ने मरम्मत कार्य किया

हादसा होते ही 60 रेल कर्मियों और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य में जुट गई. तकनीकी टीम ने पूरी सावधानी के साथ रिकवरी ऑपरेशन शुरू किया, ताकि किसी भी प्रकार का बड़ा नुकसान या रेल यातायात में बाधा न हो. एनकेजे सीसीआर शैलेश कुमार ने बताया “मालगाड़ी के खाली डिब्बे के डी-रेल होने की सूचना मिली थी. तत्काल रेल कर्मियों की टुकड़ी को मौके पर भेजा गया और निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार कार्य शुरू किया गया l

Exit mobile version