राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्यालय में मताधिकार के लिए छात्राओं को किया गया जागरूक

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्याल कटनी में आज 25.01.2025 को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने महाविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्राओं को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मतदान एक संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य है, जिसका सदुपयोग करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। डॉ.चित्रा प्रभात ने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपने मताधिकार का जागरूक और जिम्मेदार तरीके से उपयोग करें, क्योंकि यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि अपने परिवार और समुदाय में भी मतदान के महत्व को प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को एक सामूहिक शपथ दिलाई, जिसमें सभी ने लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व को समर्पित होने का संकल्प लिया, जिससे कार्यक्रम में एक सार्थक और प्रेरणादायक माहौल बना।

Exit mobile version