Site icon Yashbharat.com

OMG सोशल मीडिया पर रेप का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

IMG 20230905 144613 2

उज्जैन। OMG सोशल मीडिया पर एक रेप का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का कहना है कि उसे शराब पिलाकर ज्यादती की गई।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि मेघनगर झाबुआ में रहने वाली 45 वर्षीय महिला उज्जैन में रहकर पन्नी आदि बीनकर गुजारा करती है। क्षेत्र में फल का ठेला लगाने वाले लोकेश पुत्र ओंकारलाल निवासी राजीव नगर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इसी वीडियो के आधार पर और महिला द्वारा शिकायत किए जाने पर लोकेश की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शराब पिलाई, फिर ज्यादती की

पुलिस को दिए गए बयान में महिला ने बताया कि लोकेश ने उसे पहले शराब पिलाई फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी दी और भाग गया। घटना बुधवार की बताई जा रही है।

Exit mobile version