Latestअंतराष्ट्रीय

OMG लंदन में एक कंटेनर ट्रक से जप्त हुए 39 शव

लंदन। लंदन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के एसेक्‍स एरिया से 39 लोगों के शव मिले हैं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इन 39 शवों में से 38 वयस्‍क लोगों के हैं व शेष एक टीन एजर का है। इस मामले में पुलिस नार्थ ऑयरलैंड से एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया है। शुरुआती खबरों के अनुसार ये शव एसेक्‍स में एक लॉरी के कंटेनर से मिले हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लगाया जा सकता है कि ये शव किन लोगो के हैं और एक साथ यहां कैसे मिले। पुलिस ने जिस शख्‍स को हिरासत में लिया है, उससे इस संबंध में पूछताछ अभी जारी है। पुलिस को शक है कि एक साथ इन सभी लोगों की हत्‍या की गई है। पुलिस अभी पूछताछ में लगी है। इस संबंध में चीफ सुपिरिटेंडेंट Andrew Mariner ने कहा है कि इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों की मौत होना और सबके शव इस हालत में मिलना बेहद दुखद मामला है। इस घटना के पीछे क्‍या कारण है, इसका पता लगाने में हमारी टीम जुटी है।

19 तारीख को देश में आई थी यह लॉरी

 

एंड्यू का कहना है कि यह लॉरी 19 अक्‍टूबर को यहां आई थी। लॉरी बल्‍गेरिया से आई थी और यहां इसने हॉलीहैड में इंट्री ली थी। शुरुआती अनुमान यह भी है कि हो सकता है ये शव मानव तस्‍करी जैसी किसी घटना के चलते यहां बरामद हुए हों, लेकिन अभी भी घटना के वास्‍तविक कारणों का पता नहीं चल सका है।

ड्राइवर को कस्‍टडी में लिया

पुलिस ने लॉरी के ड्राइवर को अभी कस्‍टडी में लिया है। हो सकता है उससे पूछताछ में कुछ सुराग हाथ लग जाए। पुलिस अभी जांच में जुटी है।

New Straits Times
@NST_Online
#NSTworld: Police found the bodies of 39 people inside a truck container believed to have come from Bulgaria at an industrial estate to the east of London. https://www.nst.com.my/world/world/2019/10/532627/british-police-find-39-bodies-truck-container …

British police find 39 bodies in a truck container
LONDON: Police found the bodies of 39 people inside a truck container believed to have come from Bulgaria at an industrial estate to the east of London on Wednesday.

nst.com.my
15
3:19 pm – 23 अक्तू॰ 2019

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply