न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2025 के तहत कुन्दन दास हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2025 के तहत कुन्दन दास हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

कटनी।  न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2025 के तहत कुन्दन दास हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में बुधवार को “न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2025“ अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर कुन्दन दास हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन का आयोजन किया गया।

न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2025 के तहत कुन्दन दास हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सुमित शर्मा ने की। इस अवसर पर सिविल जज एवं विशेष अतिथि श्रीमती चेतना झारिया तथा जिला विधिक सहायक अधिकारी श्री हर्षित बिसेन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती झारिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकारों के बारे में जानकारी दी, जो विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को प्राप्त है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, मोबाइल फोन के सावधानीपूर्वक उपयोग तथा लैंगिक अपराधों से बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सुमित शर्मा ने विद्यार्थियों को मोटरयान अधिनियम की आवश्यक जानकारियाँ दीं और उन्हें बताया कि कानून केवल अध्ययन का विषय नहीं, बल्कि एक सशक्त करियर विकल्प भी हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जागरूक नागरिक बनकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया। जिला विधिक सहायक अधिकारी श्री हर्षित बिसेन ने विद्यार्थियों को बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले मोटर साइकिल चलाना कानूनी अपराध है और वाहन चलाने से पूर्व वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कानून के प्रति जागरूकता, शिक्षा के महत्व और सुरक्षित नागरिक व्यवहार की भावना को प्रोत्साहित करना था।

 

Exit mobile version