Site icon Yashbharat.com

बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का प्रथम चरण 22 फरवरी से,चार चरणों में पूरा होगा मूल्यांकन कार्य,,भोपाल के कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

IMG 20260214 WA0019

बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का प्रथम चरण 22 फरवरी से,चार चरणों में पूरा होगा मूल्यांकन कार्य,,भोपाल के कंट्रोल रूम से होगी निगरान

कटनी। हायर सेकेंडरी और हाइ स्कूल बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इन परीक्षाओं के मूल्यांकन की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस कार्य के लिए मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण भी भोपाल में दिया जा चुका है। परीक्षा केंद्र इस बार भी माधवनगर स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को बनाया गया है जहां बोर्ड द्वारा चयनित अनुभवी और विषय विशेषज्ञ शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करेंगे। मूल्यांकन में किसी तरह की चूक न हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भोपाल स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल के कंट्रोल रूम से हर जिले में चल रहे मूल्यांकन कार्य पर नज़र रखी जायेगी।
गौरतलब है कि बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा बीते 10 फरवरी से और हाइ स्कूल परीक्षा 13 फरवरी से आरंभ हो चुकी है। ये परीक्षाएं मार्च के तीसरे सप्ताह तक चलेंगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और बोर्ड द्वारा तैनात पर्यवेक्षक परीक्षा संचालन में जुटे हैं। थानों से प्रश्नपत्रों के सेट प्राप्त करने से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच किया जा रहा। नकल रोकने परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। कई केंद्रों में जेमर भी लगाए गए हैं। कई स्तरों पर गठित उड़न दस्ते समय समय पर आकस्मिक जांच कर रहे।
एक ओर जहां व्यापक इंतज़ामों के साथ परीक्षाओं का संचालन हो रहा वहीं दूसरी ओर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी भी कर ली गई है। मूल्यांकन कार्य चार चरणों में होना है। प्रथम चरण 22 फरवरी से प्रारंभ होगा। प्रथम चरण में 18 फरवरी तक सम्पन प्रश्न पत्रों की कापियों की जांच होगी। मूल्यांकन का द्वितीय चरण एक मार्च से तृतीय चरण 11 मार्च से और चौथा चरण 23 मार्च से शुरु होगा।
माधवनगर स्थित जिस शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है वहां हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को सीधे बोर्ड के भोपाल स्थित कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया गया है। कंट्रोल रूम से पूरे समय मूल्यांकन कार्य पर नज़र रखी जायेगी।
मंडल द्वारा हाइ स्कूल परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 339 और हायर सेकेंडरी की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 301 शिक्षकों का चयन किया है। सभी शिक्षक अनुभवी और विषय विशेषज्ञ हैं। एक शिक्षक को न्यूत्तम 45 और अधिकतम 60 उत्तर पुस्तिकाएँ प्रतिदिन मूल्यांकन के लिए दी जाएंगी। उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने और मूल्यांकन के बाद जमा करते समय एप के माध्यम से फ़ोटो अपलोड की जाएगी। मूल्यांकन कार्य में कहीं कोई त्रुटि न हो साथ ही मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा।
इस बार सीबीएसई डिजिटल प्रणाली से करेगा मूल्यांकन
माध्यमिक शिक्षा मंडल के साथ – साथ आगामी 18 फरवरी से सीबीएसइ की बोर्ड परीक्षाएं भी 18 फरवरी से प्रारंभ हो रहीं जो 10 अप्रैल तक चलेगी। इस बार सीबीएसइ ने अपनी हायरसेकंडरी परीक्षाओं का मूल्यांकन आन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से करने का निर्णय लिया है। इसकी पूरी कार्य योजना बनकर तैयार है। जानकारी के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं के हर पन्ने को स्कैन करके सिस्टम में अपलोड किया जाएगा। मूल्यांकन कर्ता इन डिजिटल कापियों के ऑन स्क्रीन जांच करेंगे। दिए जाने वाले नम्बरो की टोटलिंग में जांच कर्ता शिक्षक को मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। यह कार्य सिस्टम में पहले से फीड प्रोग्राम के अनुसार होगा। सीबीएसइ हायर सेकेंडरी की परीक्षा में डिजिटल प्रणाली का प्रयोग पहली बार करने जा रहा। हाइ स्कूल की कापियों का मूल्यांकन पूर्व की तरह ही होगा गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि,एपीसी अभय जैन,प्राचार्य आलोक पाठक की टीम ने कल 13 फरवरी को कांटी,,बरहटा,, देवराकला एव विजयराघवगढ़ के केंद्रों में पहुंच कर चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया।

Exit mobile version