Thursday, May 21, 2026
Latest:
Latest

विधिक साक्षरता आयोजित शिविर में समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने हेतु कानून संबंधित बारिकियों से कराया अवगत,


जिला कटनी/
बालकों के यौन उत्पीड़न को रोकने के संबंध में अक्षर नंदन शासकीय हाई स्कूल कटनी में छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व पर नई बस्ती अक्षर नंदन हा0 सें0 विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया,,,
म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री धरमिन्दर सिंह राठौड के निर्देशन में एंव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी माननीय न्यायधीश नीलेश कुमार चिरैती जी एंव जिला विधिक सहायता अधिकारी माननीय अनुज कुमार चंदसोरिया जी के मार्गदर्शन में
समाज सेवी/अधिवक्ता श्रीमती अंजू रेखा तिवारी द्वारा बालकों के यौन उत्पीड़न को रोकथाम करने छात्राओं को नालसा (तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 के संबंध में बताते हुये बालिकाओं से कहा कि, यदि कोई व्यक्ति किसी बालिका के साथ गलत कार्य या अपराध करने का प्रयास करता है तो उसे शीघ्र ही इसकी जानकारी अपने माता-पिता एवं शिक्षक को बतानी चाहिए जिससे अपराध को उसकी शुरूआत में ही रोका जा सकें, साथ ही बच्चो को मोबाइल के दुष्प्रभावो के बारे में भी अवगत कराते हुए सचेत किया कि वे मोबाइल का उपयोग सावधानी पूर्वक अपने ज्ञानवर्धन के लिए ही करें। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी देते हुये बच्चो को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में तथा जिला न्यायालय में स्थापित ई-सेवा केन्द्र व लीगल एड डिफेंस कॉउसिल सिस्टम के बारे भी अवगत कराया और कहा किसी कानूनी समस्या के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते है।
शिविर के पश्चात छात्राओं के द्वारा दहेज प्रथा एवं बालको के यौन उत्पीड़न विषय पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया,,,कार्यक्रम में मुख्य अतिथिविद्यालयकेसंस्थापक अधिवक्ता अंतु पांडेय ,प्राचार्या श्रीमती माधुरी पांडेय, मीडिया प्रभारी सुश्री शारदा पांडेय, और बेटी बचाओ-बेटी पढाओं नुक्कड नाटक प्रस्तुतीकरण में विशेष सराहनीय सहयोग शिक्षिका सुश्री अंजलि पाठक, सुश्री टिंवकल पोपटानी, श्रीमति अर्चना गुप्ता, कार्यक्रम व्यवस्था बनाये रखने विशेष सहयोग श्रीमति रंजना बर्मन सहित सभी छात्र छात्राओं की गरिमामय उपस्थित मे कार्यक्रम संपन्न हुआ,,,।

img 20231031 wa00178779853478313622667

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम