महाशिवरात्रि- शहर में धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बारात, भव्यता के साथ मनाया गया पर्व मधई मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में आयोजन

महाशिवरात्रि- शहर में धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बारात, भव्यता के साथ मनाया गया पर्व मधई मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में आयोज

कटनी। शहर के प्रसिद्ध मधई मंदिर सहित अन्य शिवालयों में को महाशिवरात्रि का महापर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया यहां बाबा की बारात, विशेष पूजन और अभिषेक के साथ भगवान भोलेनाथ की उपासना की गई गौरतलब है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की उपासना का महापर्व महाशिवरात्रि शहर सहित जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। शिवभक्तों के द्वारा पर्व को लेकर की जोरदार तैयारियां की गई शहर से लेकर गांव तक शिवालय सजे रहे महाशिवरात्रि पर सुबह से भगवान का पूजन, अभिषेक, रूद्राभिषेक, हवन, आरती व प्रसाद का क्रम चलता रहा जगह-जगह बाबा की बारात निकाली गई। महाशिवरात्रि का पावन पर्व शहर और ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के प्राचीन शिवालयों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन रहें, वहीं मंदिर समितियों द्वारा भव्य आयोजन गए

मुख्य आकर्षक का केन्द्र मधई मंदिर की शिव बारात
शहर का प्रमुख आयोजन विश्वकर्मा पार्क के आगे स्थित प्राचीन मधई मंदिर में हुआ। सुबह 4 बजे भस्म आरती, 7 बजे से 12 बजे तक भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दर्शन व पूजन हुआ। दोपहर 3 बजे से भव्य भगवान शंकर की बारात व शोभायात्रा निकाली गई बारात का जगह जगह स्वागत हुआ । शाम 7:30 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक किशन भगत ने भजनो की शानदार प्रस्तुति दी । बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात में समाजसेवी कैलाश पाठक(भोलू भैया) शिवजी की वेशभूषा में रहें । बारात नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। बारात में श्रद्धालु भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन किए। भक्ति संगीत, झांकियों और ढोल-नगाड़ों के बीच भक्तगण हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शामिल हुए

इन मंदिरों में शिवरात्रि की रही धूम
शहर के अन्य शिवालयों में भी पर्व की धूम रही। महाकाल सरकार सेवा समिति चांडक चौक, गुरुनानक वार्ड स्थित शिव मंदिर, हीरागंज स्थित शिव मंदिर, अधारकाप शिव मंदिर, घंटाघर शिव मंदिर, मधुर महादेव, गौरीशंकर मंदिर माधवनगर, शिव मंदिर माधवनगर, शिवमंदिर एसकेपी, शिव मंदिर दुर्गाचौक, शिव मंदिर साधूराम स्कूल, शिव मंदिर माई नदी, शिवमंदिर आरपीएफ कटनी, शिवमंदिर आरपीएफ एनकेजे, उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह, मंगलनगर, जागेश्वरधाम कंहवारा सहित ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में धूम रहेगी। श्रद्धालु पूरे दिन शिव आराधना में लीन रहे और रात्रि में जागरण व भजन-कीर्तन हुआ । हर ओर शिवमय वातावरण फैला रहा। शहर के प्रमुख मार्गों पर सजावट भी की गई जिससे महाशिवरात्रि का पर्व और भी भव्य लगा रहा था महाशिवरात्रि के आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए मुख्य मंदिरों और शिव बारात के मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों की आस्था अपने चरम पर रही

यहां भी निकली भगवान भोलेनाथ की बारात
बरही नगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई हजारों की संख्या में भगवान भोलेनाथ की बारात देखने लोग पहुंचे भगवान भोलेनाथ की बारात नगर के राम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार कमानिया गेट बस स्टैंड होते हुए विजयनाथ धाम पहुंची जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर के विजयनाथ धाम शिव मंदिर में विराजमान भूप्रकट भोलेनाथ की बारात प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष में बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में लोग बढ़.चढकऱ हिस्सा लिया और अपना सहयोग प्रदान किया। वहीं ऐतिहासिक कार्यक्रम में भूतनाथ नंदी औघड़दानी शामिल होंगे जो आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने लोगों का हजूम उमड़ पड़ा वहीं लोगों में भारी उत्साह का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था में जगह-जगह पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात रही l
रूपनाथ धाम में भी महाशिवरात्रि पर्व की खासी धूम रही। बहोरीबंद स्थित रूपनाथ धाम में भी भगवान भोलेनाथ की विशेष अराधना की गई। इसके अलावा हुनमत कुटी आश्रम देवरीकलां में पूजा हुई। ग्राम गुलवारा उपसरपंच ने बताया कि मंदिर में सुबह 10 बजे से अभिषेक, 12 बजे से प्रसाद वितरण किया गया। शाम को भगवान शिवजी की बारात निकाली गयी।

Exit mobile version