Site icon Yashbharat.com

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि पर आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

Picsart 26 02 15 13 35 56 442

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि पर आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोज

कटनी- सिविल लाइन स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि पर आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया । सर्वप्रथम शिव बाबा को भोग अर्पित कर मुरली सत्संग क्लास के पश्चात शिव बाबा का ध्वज फहराया गया तथा सभी ने अपने जीवन में पवित्रता, शांति और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया । शिवलिंग की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित किया गया
राजयोग केंद्र संचालिका बीके लक्ष्मी बहन ने महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि यह पर्व परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का स्मृति दिवस है उन्होंने आगे कहा कि शिव बाबा मानव जीवन में शांति, पवित्रता, आत्म जागृति और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देते हैं । सच्ची शिवरात्रि तब होती है, जब आत्मा अज्ञानता के अंधकार से निकलकर परमात्मा शिव के ज्ञान से प्रकाशित होती है और शांति, पवित्रता एवं दिव्य गुणों को धारण करती है। अंत में सभी भाई बहनों को शिव बाबा का भोग वितरित किया गया । इस अवसर पर सरोज बच्चन नायक, पुष्पलता पटेल, शालिग्राम शर्मा, डॉ सुब्बाराव, बीके दुर्गा बहन, मंगला बहन,नेहा बहन, रानी शर्मा, अनिता बहन, चमन बहन वैष्णवी बहन, प्रियंका बहन, सुनीता जायसवाल ,पलक मिश्रा, सुनील भाई सहित अन्य का सहयोग रहा ।

Exit mobile version