बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल को मिली कटनी में नंबर-1 रैंकिंग,दिल्ली में आयोजित अवॉर्ड समारोह में स्कूल को मिला सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित किए नए कीर्तिमान

IMG 20261023 WA0019

बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल को मिली कटनी में नंबर-1 रैंकिंग,दिल्ली में आयोजित अवॉर्ड समारोह में स्कूल को मिला सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित किए नए कीर्तिमा

 

कटनी। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था के दम पर बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल, कटनी ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली में आयोजित अवॉर्ड समारोह में स्कूल को कटनी जिले में सीबीएसई स्कूलों की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि स्कूल के लिए गौरव का विषय है।

इस सम्मान को स्कूल के डायरेक्टर देवाशीष चड्ढा और भावना सभरवाल चड्ढा ने दिल्ली में आयोजित समारोह में प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, कम समय में जिले में प्रथम रैंक हासिल करना संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, बेहतर प्रबंधन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

चड्ढा ऑफ एजुकेशन के अंतर्गत संचालित शैक्षणिक संस्थान ने कटनी में शिक्षा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किए हैं। स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार, अनुशासन और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है।

इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों के प्रयास और अभिभावकों के सहयोग को दिया। यह सम्मान कटनी के शैक्षणिक क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।