Site icon Yashbharat.com

युवाओं के लिए मौका: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने हेतु ‘मायभारत’ पोर्टल पर नामांकन शुरू

Screenshot 20250512 232554 Chrome

कटनी (12 मई)। युवाओं के लिए मौका: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने हेतु ‘मायभारत’ पोर्टल पर नामांकन शुरू वर्तमान परिदृश्य और उभरती सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, एक मजबूत समुदाय आधारित प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित करने की तत्काल आवश्यकता है। इसी के मद्देनजर युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार देश भर के युवाओं को मायभारत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकन के लिए सक्रिय रूप से प्रोत्साहित कर रहा है।

युवाओं के लिए मौका: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने हेतु ‘मायभारत’ पोर्टल पर नामांकन शुरू

यह राष्ट्रव्यापी आह्वान युवाओं को राष्ट्रीय कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाने का एक संगठित प्रयास है। विशेष रूप से आपातकालीन और संकट की स्थितियों में। इस पहल का उद्देश्य एक प्रशिक्षित, उत्तरदायी और लचीली स्वयंसेवक शक्ति का निर्माण करना है, जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपातकाल और अन्य अनपेक्षित परिस्थितियों में नागरिक प्रशासन का सहयोग कर सके। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्योकि वें स्थानीय प्रशासकों को कई सेवाओ में सहयोग प्रदान करते हैं, जैसे कि बचाव और निकासी अभियान, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन देखभाल, ट्रैफिक प्रबन्धन, भीड़ नियंत्रण, सार्वजानिक सुरक्षा तथा आपदा प्रतिक्रिया और पुनर्वास प्रयासों में सहायता।

एक प्रशिक्षित और तैयार नागरिक बल की आवश्यकता आज पहले से कहीं अधिक है और मायभारत इस राष्ट्रीय मिशन में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है|

मायभारत, अपने ऊर्जावान युवा स्वयंसेवकों के नेटवर्क तथा सभी उत्साही युवाओं से आग्रह करता है की वे आगे आएं और मायभारत नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक के रूप में पंजीकरण करे। इस पहल में मौजूदा मायभारत स्वयं सेवको के साथ-साथ वे सभी नवयुवक भी शामिल हो सकते हैं। जो राष्ट्र सेवा की इस भूमिका को निभाना चाहते है। यह पहल युवाओं में नागरिक उत्तरदायित्व और  अनुशासन कि भावना विकसित करती है और उन्हें व्यावहारिक जीवन रक्षक कौशल एवं प्रशिक्षण प्रदान करती है। ताकि वे संकट की घड़ी में तुरंत कार्यवाही कर सके।

कैसे करें पंजीकरण

पंजीकरण की प्रकिया सरल है और इसे मायभारत के आधिकारिक पोर्टल https://mybharat.gov.in पर जाकर किया जा सकता है। यह युवाओं के लिए राष्ट्र सेवा में आगे आने और सभी इच्छुक युवाओं एवं जनता को इस राष्ट्रीय कार्य हेतु संगठित करने का आह्वान है |

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय राय कॉलोनी गली नंबर 3, कटनी फोन 07622221788 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Exit mobile version