इंदौर । Indore Child Crime News : नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह से जुड़े तीन और आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
इनके पास से दो माह और दो साल के दो बच्चे भी बरामद किए हैं। आरोपितों में नर्सिंग होम के रिसेप्शनिस्ट खंडवा रोड पर निवासी अमित पुत्र मदन हाड़े, बच्चा बेचने वाली मालवा मिल निवासी मधु उर्फ मेहनाज पुत्र युसूफ खान और बच्चों को खरीदने वाली आंबेडकर नगर की रीत ठाकरे उर्फ रीत मकवाने पत्नी हरि सिंह शामिल है।
रीत ठाकरे के पास से 2 महीने और दो साल के दो बच्चे बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया।
आरोपित निसंतान दंपती ढूंढते थे और व्हॉट्सएप पर बच्चों के फोटो के साथ उनकी कीमत लिखकर भेजते थे। पुलिस को फरियादी महिला से इस तरह के फोटो भी मिले हैं।
हालांकि गिरोह के पांच सदस्यों के पकड़े जाने के बाद भी पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा सकी है कि आरोपितों ने अब तक कितने बच्चे बेचे हैं।
एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पकड़ा गया रिसेप्शनिस्ट करूणा नर्सिंग होम में काम करता है। उसने वहां के दो डॉक्टरों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
गुरुवार को एमटीएच अस्पताल की आरोपित नर्स नंदानगर निवासी शिल्पा तेलंग और जीवन की फेल में रहने वाले वार्ड बॉय तेजकरण को 10 दिन की बच्ची को बेचने के मामले में गिरफ्तार किया था।
उन महिलाओं से बच्चे लेते जिनका गर्भपात का समय निकल गया
एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पकड़ा गया रिसेप्शनिस्ट करूणा नर्सिंग होम में काम करता है। उसने वहां के दो डॉक्टरों के नाम भी बताए हैं।
पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। गुरुवार को एमटीएच अस्पताल की आरोपित नर्स नंदानगर निवासी शिल्पा तेलंग और जीवन की फेल में रहने वाले वार्ड बॉय तेजकरण को 10 दिन की बच्ची को बेचने के मामले में गिरफ्तार किया था।

