गंदगी फैलाने एवं अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर नगर निगम की सख्त कार्यवाही, 2.5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला,स्वच्छ और कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए जन जागरूकता के साथ दंडात्मक कार्यवाही निरंतर जारी

गंदगी फैलाने एवं अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर नगर निगम की सख्त कार्यवाही, 2.5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला,स्वच्छ और कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए जन जागरूकता के साथ दंडात्मक कार्यवाही निरंतर जार

 

कटनी – शहर को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा नियमित रूप से दो शिफ्ट में नगर की सफाई व्यवस्था के साथ ही व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु सफाई कार्य की निगरानी भी की जा रही है। निगम प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न वार्डों में जन जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों, दुकानदारों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खुले में कचरा नहीं फेंकने, अमानक पॉलीथिन का उपयोग नहीं करना तथा निर्धारित डोर-टू-डोर कचरा वाहनों में ही कचरा देने के लिए प्रेरित कर रही है।

 

इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने एवं खुले में कचरा फेंकने वालों को समझाइश के बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वालों पर नगर निगम की स्वच्छता टीम द्वारा स्पॉट फाइन लगाया जा रहा है।

 

इन 11 लोगों पर किया जुर्माना

 

स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि विगत दिवस स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संत कवरराम वार्ड के माधव नगर बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों में गंदगी फैलाने वाले 10 व्यक्तियों, प्रतिष्ठान संचालकों पर दो – दो रूपये के मान से कुल दो हजार रुपये का स्पॉट फाइन किया गया। वहीं अमानक पॉलीथिन का उपयोग करते पाए जाने पर एक प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान स्वच्छता निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री,वार्ड दरोगा विनय अर्खेल, राकेश निगम, संदीप कुंडे, दीपक जानोकर आदि की उपस्थिति रही।

 

निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, कचरा निर्धारित वाहनों में ही दें तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Exit mobile version