Site icon Yashbharat.com

MP Transfer News मप्र में तबादलों की सूची तैयार, आदेश का इंतजार, इन पुलिस वालों पर गिरेगी गाज

Transfer

transfer

MP Transfer News मध्यप्रदेश MP में जल्द ही तबादलों का दौर शुरू होगा। सबसे ज्यादा प्रभावित पुलिस विभाग का होना तय है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विभागों ने तबादलों की सूची तैयार करना प्रारंभ कर दिया है। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस महानिरीक्षक से लेकर उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की सूची बनाई है, जिसे गृह विभाग द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयोग ने पुलिस महानिरीक्षक से लेकर उप निरीक्षक, कलेक्टर से लेकर नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों के तबादले करने के लिए कहा है। इसमें वे अधिकारी ही शामिल होंगे, जो गृह जिले में पदस्थ हैं या फिर उन्हें एक स्थान पर पदस्थ रहते तीन वर्ष हो चुके हैं।

वहीं, अब सामान्य प्रशासन विभाग सूची तैयार करेगा। इसमें कलेक्टर, अतिरिक्त, संयुक्त, उप कलेक्टर के साथ अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल रहेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार विभागों को 31 जुलाई के पहले तबादले करने होंगे।

जानकारी के अनुसार जिन्हें चुनाव आयोग पूर्व में दंडित कर चुका है या जिनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण चल रहे हैं। इस आधार पर पुलिस मुख्यालय ने तैयारी कर ली है तो सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों को सूची बनाने के लिए कहा है।

कलेक्टर में दतिया के संजय कुमार, निवाड़ी संजय कुमार मिश्रा और टीकमगढ़ के सुभाष कुमार द्विवेदी के तीन वर्ष हो चुके हैं। इसके अलावा कुछ कलेक्टरों के एक जनवरी 2024 को तीन वर्ष पूरे होने में एक-दो माह ही बचेंगे। इनके संबंध में आयोग अलग से निर्णय लेगा। जिला और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदले जाएंगे।
Exit mobile version