Site icon Yashbharat.com

MP School Job’s शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की

images 38
MP School Job’s शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए संचालित प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के क्रम में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दस्तावेज सत्यापन उपरांत पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के लिए सूचना जारी की गई है।

पर नियुक्ति का दावा नहीं कर सकते

स्प्ष्ट किया गया कि प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2023 हेतु विभाग द्वारा मेरिट क्रम में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया है। दस्तावेज सत्यापन उपरांत अंतिम रूप से पात्र पाये गये अभ्यर्थियों की सूची ( प्रतीक्षा सूची सहित) जारी की जा रही है। इस सूची (जिला चयन हेतु पात्रता सूची) में विज्ञापित रिक्तियों से अधिक संख्या में अभ्यर्थी हैं। वास्तविक प्रवर्गवार एवं जिलावार रिक्तियों के आधार पर ही अंतिम चयन सूची एवं नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगें। अतः अभ्यर्थी का नाम जिला चयन हेतु पात्रता सूची में होने मात्र से वह नियुक्ति का दावा नहीं कर सकेगा। जिला चयन हेतु पात्रता सूची में दर्शित अभ्यर्थियों से यह अपेक्षित है कि समस्त अभ्यर्थी जिलों की प्राथमिकता कम में चयन करें। स्कूल शिक्षा विभाग के 26 जिले हैं। तथा जनजातीय कार्य विभाग के 2 जिले । जनजातीय कार्य विभाग के 2 जिले सिर्फ अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए है। अर्थात अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 28 जिलों का प्राथमिकता कम एवं अन्य प्रवर्ग के अभ्यर्थियों को 26 जिलों का प्राथमिकता कम देना अनिवार्य होगा।
अभ्यर्थियों के लिए समस्त जिलों का चयन करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनके द्वारा चयनित जिले लॉक नहीं हो पाएंगें। सभी जिलों को प्राथमिकता कम देने पर ही जिला विकल्प लॉक होगा। अन्यथा वे इस चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगें।

जरूरी जानकारी

  • ऐसे अभ्यर्थी जो जिला चयन की इस प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगें या जिलों का विकल्प लॉक नहीं करेगें, वे चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगें।
  • अभ्यर्थी अपनी प्राथमिकता के आधार पर जिलों का प्राथमिकता कम निर्धारित कर लें एवं दिनांक 1 से 4 जुलाई 2023 तक trc mponline portal पर प्राथमिकताक्रम में जिलों का चयन कर लॉक करें ।
  • अभ्यर्थियों द्वारा चयनित जिलों के प्राथमिकता क्रम के आधार पर मेरिट कम में जिलावार प्रवर्गवार रिक्तियों के आधार पर जिलावार चयन सूची तैयार कर जारी की जाएगी। जिला परिवर्तन के संबंध में कोई अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलावार चयन सूची जारी होने के उपरांत आगामी कार्यवाही हेतु पृथक से सूचित किया जाएगा।
Exit mobile version