Site icon Yashbharat.com

MP NEWS: बीमार दादी को देखने आई महिला के साथ 5 लोगों ने किया दुष्‍कर्म

images 76

कैलारस। कैलारस थाना क्षेत्र के गांव में बीमार दादी को देखने आई 22 वर्षीय महिला के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप कर दिया। आरोपितों ने महिला को 24 घंटे तक अपने कमरे पर रखा। इसके बाद उसे उसकी मौसी के घर सबलगढ़ छोड़ गए। पुलिस ने इस मामले में सभी 5 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक 17 जनवरी को राजस्थान के करौली से आई एक महिला कैलारस के गांव में बीमार दादी को देखने आई थी। कैलारस पहुंचकर पता चला कि स्वजन उन्हें ग्वालियर ले गए। महिला को उसके स्वजन ने कैलारस रेलवे स्टेशन पर ही रुकने को कहा। धा

इसी बीच कोट सिरथरा गांव निवासी महिला का परिचित लोकेंद्र धाकड़ मिला। लोकेंद्र महिला को बहुला फुसलाकर कैलारस अपने कमरे पर ले गया। इसी बीच 4 अन्य साथी अरविंद धाकड़, मोनू धाकड़, अंकित धाकड़, कल्लू शर्मा को बुला लिया। जहां महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप किया।

18 जनवरी की रात उसे सबलगढ़ उसकी मौसी के घर छोड़ आए। जहां महिला ने घटना के बारे में बताया। स्वजन घर आए तो बुधवार को महिला कैलारस थाने पहुंची। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों के कुछ परिचितों को हिरासत में लिया गया

Exit mobile version