Site icon Yashbharat.com

MP NEWS- बड़ी कार्रवाई, टीकमगढ़ में एक साथ 20 कर्मचारी सस्पेंड

cartoon

cartoon

भोपाल। चुनाव कार्य में लापरवाही के मामले में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार द्विवेदी ने आज निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने पर एक साथ 20 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

टीकमगढ़ में 20 कर्मचारियों ने कलेक्टर का आदेश नहीं माना, निलंबित

ज्ञातव्य है कि श्री शिवराज सिंह परमार सहायक मिट्टी परीक्षण स्केल-2, शिवाजी राव माने उप पंजीयक ग्रेड-3 जिला पंजीयक कार्यालय, राम प्रकाश अर्धुव सहायक शिक्षक, राजेन्द्र प्रसाद यादव, पुरूषोत्तम कुमार मोहता हैड क्लर्क-2, साकेत गोस्वामी लेखापाल-1, नंद लाल राय सहायक ग्रेड-2, प्रदीप कुमार पहारे पटवारी ग्रेड-3, विमलेश खटीक अवर श्रेणी लिपिक ग्रेड-3, लखन लाल अहिरवार पटवारी ग्रेड-3, सुंदरभान शर्मा लिपिक विद्युत विभाग पलेरा, सतीश राजपूत प्रा. शिक्षक, हरीश अहिरवार प्रा. शिक्षक, संजीव त्रिपाठी पंचायत समन्वयक ग्रेड-3, प्रेम नारायण यादव पटवारी ग्रेड-3, रामप्रकाश अहिरवार सहायक शिक्षक, देवानंद विश्वकर्मा सुपरवाईजर ग्रेड-3, उमेश विश्वकर्मा पटवारी, बालकिशन मौर्या कार्या. ग्रामीण यां. विभाग तथा ओमप्रकाश परदेशी मा. शिक्षक को सस्पेंड किया गया है।

टीकमगढ़ में 20 कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी से इनकार किया, सस्पेंड

कलेक्टर कार्यालय की ओर से बताया गया कि उपरोक्त सभी 20 कर्मचारियों को उप निर्वाचन 2021 विधानसभा क्षेत्र-45 पृथ्वीपुर का प्रशिक्षण दिये जाने हेतु आदेशित किया गया था, लेकिन उक्त कर्मचारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार द्विवेदी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Exit mobile version