Site icon Yashbharat.com

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में फिर बड़े फेरबदल की तैयारी-जून में बदलेंगे कई जिलों के SP और IG; ये है वजह

Screenshot 20250125 000252 Chrome

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में फिर बड़े फेरबदल की तैयारी-जून में बदलेंगे कई जिलों के SP और IG; ये है वजह। मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावों को देखते हुए डॉ. मोहन यादव सरकार पुलिस महकमे में एक और बड़ा फेरबदल करने जा रही है। सरकार राज्य के सात से आठ जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) सहित कई वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों को बदलने की तैयारी में है। इस तबादला सूची में उन कप्तानों के नाम प्रमुखता से शामिल हैं, जो एक ही जिले में अपने दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

गरुड़ पुराण: मृत्यु से ठीक 5 मिनट पहले इंसान क्या-क्या देखता है? चाहकर भी मुंह से क्यों नहीं निकलता एक शब्द?

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में फिर बड़े फेरबदल की तैयारी-जून में बदलेंगे कई जिलों के SP और IG; ये है वजह

माना जा रहा है कि आगामी जून महीने में यह बहुप्रतीक्षित स्थानांतरण सूची जारी हो सकती है। इस फेरबदल में न सिर्फ एसपी, बल्कि आईजी (IG), पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) और स्पेशल डीजी (Special DG) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

आधे से अधिक जिलों की बदल जाएगी कमान

गौरतलब है कि अभी हाल ही में बीते 3 मई को राज्य सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 62 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए थे, जिसमें 24 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए थे। अब जून में होने वाले इस नए फेरबदल के बाद प्रदेश के आधे से अधिक जिलों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में आ जाएगी। सूत्रों का दावा है कि जून में होने वाली इस बड़ी जमावट के बाद ‘सिंहस्थ-2028’ तक पुलिस महकमे में कोई भी बड़ा या थोकबंद फेरबदल होने के आसार नहीं हैं।

आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव हैं मुख्य वजह

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के पीछे का मुख्य कारण आगामी दिनों में होने वाले चुनाव हैं।

जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा को मिल सकती है PHQ में बड़ी जिम्मेदारी

जून में होने वाले इस संभावित फेरबदल में कई बड़े आईजी जोन भी प्रभावित होंगे। सूत्रों के अनुसार:

जबलपुर जोन के वर्तमान आईजी प्रमोद वर्मा को हटाकर उनकी जगह किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी की पदस्थापना की जा सकती है। चूंकि प्रमोद वर्मा जनवरी 2026 में ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर पदोन्नत हो चुके हैं, इसलिए उन्हें अब पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

इस बड़े फेरबदल को लेकर मंत्रालय (वल्लभ भवन) और पुलिस मुख्यालय स्तर पर सूची तैयार करने का काम अंतिम दौर में है, जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की हरी झंडी मिलते ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

Exit mobile version