MP Election Results Live: मध्य प्रदेश में 163 सीटों पर भाजपा आगे, 4 सीटों पर भाजपा की जीत, शिवराज, सिंधिया और वीडी शर्मा ने मनाया जश्न खंडवा में बीजेपी की कंचन की जीत हो गई है । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए मतगणना में 160 से ज्यादा सीटों पर भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस 67 से ज्यादा सीटों पर आगे है। विधानसभा चुनाव में सबकी निगाहें अब बड़े प्रत्याशियों प्रह्लाद सिंह पटेल, शिवराज सिंह चौहान, कमल नाथ, नरेंद्र सिंह तोमर, रीति पाठक, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा के रिजल्ट पर है।
Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Results 2023 Live
3 December 2023
1 : 28 : 53 PM
बुदनी सीट पर सीएम शिवराज 60 हजार से ज्यादा मतों से आगे
सीहोर जिले की चार में से तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। सीहोर की बुदनी सीट से सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रत्याशी हैं। नौवें राउंड की मतगणना के बाद वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 60522 मतों से आगे चल रहे हैं। 9 राउंड के बाद
भाजपा को 84662 और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल को 24140 मत मिले। सीहोर सीट पर दसवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 16892 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 52018 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के शशांक सक्सेना 35126 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
आष्टा 14 वा राउंड
कांग्रेस 81142
भाजपा 83599
2457 से भाजपा आगे
इछावर 9वा राउंड
कांग्रेस 38745
भाजपा 47375
8630 से कांग्रेस आगे
1 : 21 : 37 PM
Mp Election 2023 Results : शहडोल की तीनों विधानसभा सीट पर भाजपा का दबदबा
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे अब यह स्पष्ट बताने लगे हैं कि सरकार किसकी बनने जा रही है। निश्चित तौर पर यही हाल शहडोल जिले का है और शहडोल जिले के मतदाताओं ने इस बार भी लगता है भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशियों को अपना प्यार दिया है। अब तक के जो मतगणना के राउंड हुए हैं उन राउंड में भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशी कांग्रेस के प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।
1 : 20 : 19 PM
कांग्रेस के आतिफ अकील करीब 17000 मतों से आगे
उत्तर विधानसभा सीट पर दसवें राउंड की समाप्ति पर कांग्रेस के आतिफ अकील करीब 17000 मतों से आगे चल रहे है। भाजपा के आलोक शर्मा पीछे चल रहे है।
1 : 17 : 19 PM
निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे
निवास विधानसभा सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते बहुत पीछे चल रहे हैं। मतगणना के लिए जितने राउंड और वोट बचे हैं उसे देखते हुए इनकी हार तय मानी जा रही है।
1 : 15 : 48 PM
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 53 सौ मतों से कांग्रेस प्रत्याशी से पिछड़े
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से 53 सौ मतों से पिछड़ गए हैं। चौथे राउंड में गृहमंत्री को 5171 मत मिले। वहीं कांग्रेस को 7606 मत मिले। इस तरह से कांग्रेस की अभी तक के राउंड की गिनती में कुल 5331 मतों से पीछे हो गए हैं। ऐसे में गृहमंत्री के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं।
1 : 13 : 59 PM
हरदा में कमल पटेल 3289 मतों से आगे
हरदा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कमल पटेल को दस राउंड की मतगणना के बाद कुल 48598 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डा. आरके दोगने को 45309 मत मिले हैं। इस तरह कमल पटेल फिलहाल 3289 मतों से आगे हैं।
1 : 09 : 39 PM
12वें राउंड के बाद 52472 मतों से आगे मंत्री गोपाल भार्गव
सागर जिले की रहली विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री गोपाल भार्गव की बढ़त का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 12वें राउंड के बाद उनकी बढ़त 52 हजार 472 मतों की हो गई है। 12 राडंड तक भार्गव को 77722 मत व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल को 25254 मत मिले हैं। इससे पहले 2013 में गोपाल भार्गव ने 51 हजार मतों से रिकार्ड जीत दर्ज की थी। यह रिकार्ड भी इस बार टूटने की उम्मीद है।
1 : 09 : 32 PM
12वें राउंड के बाद 52472 मतों से आगे मंत्री गोपाल भार्गव
सागर जिले की रहली विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री गोपाल भार्गव की बढ़त का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 12वें राउंड के बाद उनकी बढ़त 52 हजार 472 मतों की हो गई है। 12 राडंड तक भार्गव को 77722 मत व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल को 25254 मत मिले हैं। इससे पहले 2013 में गोपाल भार्गव ने 51 हजार मतों से रिकार्ड जीत दर्ज की थी। यह रिकार्ड भी इस बार टूटने की उम्मीद है।
1 : 06 : 35 PM
MP Election Result 2023: रतलाम नगर भाजपा और बिछिया सीट से कांग्रेस की जीत
रतलाम नगर सीट से भाजपा के चेतन्य कश्यप की जीत हुई। उधर बिछिया सीट पर कांग्रेस के नारायण सिंह पट्टा ने जीत दर्ज की।
1 : 05 : 04 PM
Live Indore Election Results 2023: देपालपुर में कांटे की टक्कर के बीच फिर भाजपा आगे, सभी नौ सीटों पर बढ़त
इंदौर। इंदौर की राऊ विधानसभा सीट पर 10वें राउंड में भाजपा के मधु वर्मा की बढ़त कम होकर 6700 हो गई है। इंदौर एक में कांग्रेस के संजय शुक्ला ने जिस बूथ पर मतदान किया था, वहां भी वह कैलाश विजयवर्गीय से 125 वोटों से हारे। इंदौर 4 में भाजपा के रमेश मेंदोला को 21569 मतों की बढ़त। इस क्षेत्र में करीब 600 वोट नोटा को मिले।
देपालपुर में भाजपा के मनोज पेटल और कांग्रेस के विशाल पटेल के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। राउंड दर राउंड बढ़त ऊपर-नीचे हो रहे थी। कभी मनोज आगे, तो कभी विशाल। दसवें दौर में मनोज ने विशाल को पछाड़ते हुए फिर 3887 मतों से आगे हो गए, जो 11वें राउंड में बढ़कर 6692 तक पहुंच गई।
1 : 02 : 47 PM
सुरखी में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एक हजार से अधिक मतों से पीछे
सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत छठवें राउंड में 1025 मतों से पीछे हो गए। वे लगातार चार राउंड तक आगे चले। इसके बाद दो राउंड से पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा आगे हो गए हैं।
1 : 01 : 15 PM
MP Election 2023: बुरहानपुर, नेपानगर और रतलाम नगर सीट पर मतगणना अपडेट
बुरहानपुर विधानसभा की तेरहवें राउंड की गणना में भाजपा को 8590, कांग्रेस को 1065, नफीस मंशा खान को 83 और हर्षवर्धन सिंह चौहान को 2392 मत मिले हैं। नेपानगर में 19वें राउंड की गणना में भाजपा को 5312, कांग्रेस को 3630 और बिलर सिंह जमरा को 118 मत मिले हैं। नेपानगर में सत्रहवें राउंड में भाजपा को 5286 और अठारहवें राउंड में 6123 मत मिले हैं। कांग्रेस को क्रमश: 3854 और 2735 मत मिले हैं। बिलर सिंह को क्रमश: 103 व 93 मत मिले हैं। रतलाम नगर सीट से भाजपा के चेतन्य कश्यप अंतिम व 19वे राउंड के बाद 59 हजार 660 मतों से आगे। अब डाक मत पत्रों की गिनती बाकी है।
