MP Election: दिग्विजय सिंह के करीबी कांग्रेस नेता ने थामा BJP का हाथ

राजगढ़: विधानसभा चुनाव में पार्टी से नाराज नेताओं का दलबदलने का क्रम जारी है। अब राजगढ़ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरालाल मालवीय भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। हीरालाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के अलावा दिग्विजय सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं।

बता दें कि, हीरालाल सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास होने की उम्मीद लेकर बीजेपी का दामन थामा है। उन्हें विस्वास है कि भाजपा में शामिल होने से उनके क्षेत्र में अब विकास होगा। हीरालाल के अलावा उनके 20 समर्थकों ने भी बीजेपी की सदस्यता ले ली।

Exit mobile version