Site icon Yashbharat.com

MP CM: 16 दिसंबर से पहले होगी सीएम पद की शपथ, शिवराज का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय, दो डिप्टी CM हो सकते हैं

images 31

MP CM:  मध्यप्रदेश में 16 दिसंबर से पहले होगी सीएम पद की शपथ। शिवराज सिंह एक बार फिर कमान संभाल सकते हैं। उनके साथ 2 डिप्टी सीएम पर भी विचार चल रहा है।

15 वीं विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म

मध्य प्रदेश 15वीं विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है। उधर 16 दिसंबर से मलमास शुरू हो रहे हैं, जिसमें सभी मांगलिक कार्य रूक जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा के लिए सीएम पद के लिए चेहरा तय जल्द ही शपथ ग्रहण हो सकता है।

मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा का गठन मंगलवार को निर्वाचन परिणाम की अधिसूचना जारी होने के साथ हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा विधि एवं विधायी विभाग को परिणाम तैयार करके दिए जाएंगे, जिसका प्रकाशन राजपत्र में होगा। इसके साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विधायक के रूप में मिलने वाली सुविधाएं प्रारंभ हो जाएंगी।

विधानसभा सचिवालय ने निर्वाचित सदस्यों के लिए स्वागत कक्ष बनाया है, जहां प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि विधानसभा चुनाव परिणाम की मंगलवार को अधिसूचना जारी की जाएगी।

कैलाश विजयवर्गीय प्रह्लाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर भी रेस में

इधर राजनीति की बात करें तो शिवराज सिंह का नाम सीएम पद के लिए लगभग तय हो चुका है सूत्रों के अनुसार 2 डिप्टी सीएम बन सकते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई मध्य प्रदेश में भाजपा को मिले दो-तिहाई बहुमत के साथ शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। कैलाश विजयवर्गीय के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर जैसे बड़े नेताओं को भी पद के लिए अन्य संभावितों में देखा जा रहा है।

वहीं कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद सिंह पटेल सहित कई बड़े नेता दिल्ली में ही मौजूद हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व पर्यवेक्षक भेजेगा, जो आलाकमान के निर्णय से अवगत कराएंगे।

Exit mobile version