Site icon Yashbharat.com

MP Cabinet Decision: इंदौर में रिजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव, गांवों में जंगली हाथियों से बचाव की ट्रेनिंग; महेश्वर के साड़ी उद्योग को विकसित करने के लिए साझा प्रयास जानि‍ए मध्‍यप्रदेश कैबिनेट के फैसले

mp cabnit

MP Cabinet Decision 13 May 2025- MP Cabinet Decision: इंदौर में रिजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव, गांवों में जंगली हाथियों से बचाव की ट्रेनिंग; महेश्वर के साड़ी उद्योग को विकसित करने के लिए साझा प्रयास जानि‍ए मध्‍यप्रदेश कैबिनेट के फैसले ।  इंदौर में रिजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव, गांवों में जंगली हाथियों से बचाव की ट्रेनिंग , मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए। इंदौर में रिजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित होगा और जंगली हाथियों से सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

MP Cabinet Decision: इंदौर में रिजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव, गांवों में जंगली हाथियों से बचाव की ट्रेनिंग; महेश्वर के साड़ी उद्योग को विकसित करने के लिए साझा प्रयास जानि‍ए मध्‍यप्रदेश कैबिनेट के फैसले

तुर्की को मात देती हैं भारत की ये रोमांटिक जगहें, हॉट एयर बैलून राइड्स का लीजिए मजा

राजधानी भोपाल में मंगलवार, 13 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। जंगली हाथियों के प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को प्रशिक्षित करने का फैसला लिया गया, ताकि इस समस्या से निपटने में प्रभावी तरीके से मदद मिल सके। इसके अलावा, गेहूं खरीदारी को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।

MP Cabinet Decision मोहन कैबिनेट के अहम फैसले

महाराष्ट्र सरकार के साथ हुए एमओयू के तहत आने वाले समय में दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए साझा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मप्र और महाराष्ट्र के सभी ज्योतिर्लिंग को जोड़ने के लिए सर्किट बनाया जाएगा
वीर पुरुषों के इतिहास को सहेजने डिजिटाइजेशन किया जाएगा
दोनों प्रदेश के महापुरुषों पर आधारित नृत्य नाटिका और फिल्म निर्माण होगा
मप्र की तरह महाराष्ट्र सरकार भी माता अहिल्या की जन्मस्थली पुणे के समीप स्थित गांव में कैबिनेट बैठक करेगी
महेश्वर के साड़ी उद्योग को विकसित करने के लिए दोनों प्रदेश साझा प्रयास करेंगे

आयोजन श्रृंखला

Exit mobile version