Site icon Yashbharat.com

MP में बोर्ड परीक्षाएं शुरू, पेपर लीक होने की खबर पर मचा हड़कंप

मुरैना। मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं. परीक्षा के पहले दिन ही पेपर लीक होने की खबर पर हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि मुरैना जिले में बोर्ड की परीक्षा में पहला हिंदी का पेपर लीक हो गया है. हालांकि जब इस लीक पेपर को ओरिजनल पेपर से मिलान किया गया तो वह गलत निकला.

दरअसल, मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं गुरूवार से शुरु हो गई हैं. राजधानी भोपाल में करीब 99 केंद्रों पर एक्जाम हो रहे हैं. 12वीं का पहला पेपर हिंदी का है. परीक्षाओं के लिए केंद्रों पर नकल रोकने के खास इंतज़ाम किए गए. बच्चों से जूते मोजे उतरवाए गए. बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने से थी.

दूर के इलाकों से आने वाले बच्चों के सामने सवाल ये था कि वो मोबाइल कहां रखें क्योंकि सेंटर ने मोबाइल की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया.

मुरैना जिले में बोर्ड की परीक्षा में पहला पेपर लीक होने की खबरें भी अफवाह उड़ी. बताया गया कि सुबह से ही वाट्स अप के जरिये पेपर लीक हुआ था लेकिन जब इस लीक पेपर को ओरिजनल पेपर से मिलान किया गया तो वह गलत निकला.


बताया जा रहा है कि प्रशासन की सख्ती नकल माफिया के खिलाफ काम आ रही है. प्रशासन ने भी छात्रों से भ्रमित ना होने की अपील की है.

Exit mobile version