भोपाल। प्रदेश के मेडिकल, डेंटल, आयुर्वेद और होम्योपैथी कॉलेजों में छात्र कक्षाओं से बंक नहीं मार पाएंगे। साथ ही यह शिकायत भी नहीं कर पाएंगे कि उन्हें गलत तरीके से कक्षाओं में गैरहाजिर किया गया है। इसके लिए अब उनकी हाजिरी बायोमेट्रिक तकनीक से लगेगी।
मप्र मेडिकल यूनिवर्सिटी ने इन कॉलेजों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। आगामी सत्र से सभी कॉलेजों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय हुआ है। इससे छात्र, कॉलेज और यूनिवर्सिटी तीनों को सहूलियत होगी। छात्रों की उपस्थिति पूरी तरह से पारदर्शी रहेगी।
कक्षाएं लगीं या नहीं, होगी ऑनलाइन निगरानी
इन कॉलेजों में कक्षाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। ई-क्लास रूम व्यवस्था के तहत मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधिकारी यह देख सकेंगे कि किस कॉलेज में कौन सी क्लास चल रही है। ई-क्लास रूम का फायदा यह भी होगा कि छात्र बाद में कभी भी यह लेक्चर देख व सुन सकेंगे। इस व्यवस्था से निजी कॉलेजों पर अंकुश लग जाएगा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की रिपोर्ट में यह सामने आ चुका है कि कई निजी कॉलेजों में कक्षाएं नहीं लगती हैं।
इसकी भी निगरानी हो सकेगी कि चिकित्सकीय कार्य व प्रैक्टिकल एमसीआई के मापदंड के अनुसार हो रहे हैं या नहीं। यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। मप्र मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी रिकार्डिंग से भी यह देखा जा सकता है कि कक्षाएं लग रही हैं या नहीं।
ये होगा फायदा
– मेडिकल काउंसलि ऑफ इंडिया, सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन और सेंट्रल काउंसिल ऑफ होम्योपैथी व डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया को भी छात्रों की उपस्थिति का ब्यौरा आसानी से मिल जाएगा।
– छात्र कक्षाओं से गैरहाजिर नहीं रह पाएंगेे।
– छात्र यह शिकायत नहीं कर पाएंगे कि शिक्षक ने उन्हें गलत तरीके से गैरहाजिर कर दिया है।
– शिक्षक भी छात्रों को गलत ढंग से गैर हाजिर नहीं कर पाएंगे।
– हर छात्र की उपस्थिति का पूरा ब्यौरा निकाला जाएगा।
– मप्र मेडिकल यूनिवर्सिटी भी छात्रों की उपस्थिति का आकलन कर सकेगी।
आगामी सत्र से अनिवार्य करेंगे
आगामी सत्र से कॉलेजों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। इस व्यवस्था से पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार आएगा। क्लास रूम के फुटेज के जरिए भी निगरानी की जाएगी।
– डॉ. आरएस शर्मा, कुलपित, मेडिकल यूनिवर्सिटी
-
स्कूली वाहनों की सघन जांच, चार पर कार्रवाई,फिटनेस, परमिट और इंश्योरेंस में कमी मिलने पर 25 हजार रुपए समन शुल्क वसूला -
माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान: मिट्टी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश -
छात्रों को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जोड़ने कांग्रेस की रणनीति, महत्वपूर्ण बैठक संपन् -
खेत के पास मृत मिला तेंदुआ, वन विभाग में मचा हड़कंप रीठी के देवरी गांव की घटना, तारों में फंसने से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू -
फूले कास सकल मही छाई, जनु बरसा कृत प्रकट बुढ़ाई -
मिशन वात्सल्य के तहत ‘फॉस्टर केयर’ योजना: अब जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा परिवार का प्यार, कटनी में इच्छुक अभिभावकों से मांगे गए आवेदन -
कटनी जिले के लिए राहत भरी खबर: नीम कोटेड यूरिया की 3 रैक झुकेही पहुंचीं, 1230 मीट्रिक टन खाद का आवंटन शुरू; ई-टोकन से होगा वितरण -
कटनी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से: जिले में बने 51 केंद्र, एग्रीस्टेक पोर्टल से होगा भूमि व फसल का सत्यापन -
बढ़ी मुआवजा राशि पास कराने के बदले पटवारी ने आदिवासी किसान से मांगे 80 हजार, 47 हजार लेते सागर लोकायुक्त ने पकड़ा, बाइक की डिग्गी से बरामद हुई रिश्वत की रकम -
उज्जैन का ‘खड़े हनुमान मंदिर’ विवाद: उमा भारती की एंट्री, सीएम मोहन यादव से बोलीं- ‘भोपाल मॉडल’ अपनाकर बचाएं 170 साल पुरानी धरोहर -
भिंड में लहार-सिकरी मार्ग पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, मां-बेटे की मौके पर ही मौत; एक गंभीर घायल ग्वालियर रेफर -
जैन साध्वी बनने की इच्छा रखने वाली 20 वर्षीय युवती को MP हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत: ‘बालिग नागरिक को धर्म और जीवन के फैसले चुनने की पूरी आजादी’ -
मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी पहल: निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी ₹7,500 प्रति माह छात्रवृत्ति, NEET, JEE और CLAT की राह होगी आसान -
सागर में जहरीली शराब कांड पर एक्शन में CM मोहन यादव: ‘नीचे से ऊपर तक दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई, अवैध साम्राज्य पर चलेगा बुलडोजर’ -
IAS निधि निवेदिता के तबादले और कार्य आवंटन का आदेश निरस्त, शासन ने जारी किया नया आदेश -
एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव: एलिमिनेशन राउंड के 22वें दिन 2 और प्रत्याशी बाहर, 7 का निर्वाचन तय; अब 28 में मुकाबला -
दुकान के बाहर खड़े व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला,मारपीट में गंभीर घायल हुआ 52 वर्षीय व्यक्ति, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया -
भाजपा युवा मोर्चा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पारस जैन के स्वागत में शहर की सड़कों पर उमड़ा युवा जोश ,मुख्य रेलवे स्टेशन से निकली भव्य युवा शौर्य स्वागत यात्रा, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में महाआरती के बाद भाजपा कार्यालय में हुई सम्पन्न - भाजपा युवा मोर्चा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पारस जैन के स्वागत में शहर की सड़कों पर उमड़ा युवा जोश ,मुख्य रेलवे स्टेशन से निकली भव्य युवा शौर्य स्वागत यात्रा, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में महाआरती के बाद भाजपा कार्यालय में हुई सम्पन्न
-
राष्ट्रीय अध्यक्ष के वचन को निभाने बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची सेवादल यंग ब्रिगेड की टीम, जरूरत मंदो को वितरित की राहत सामग्री
