Site icon Yashbharat.com

MP के संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, NHM ने जारी किए आदेश

hospitals

भोपाल। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2021) से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Prades) के संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है।स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए संविदा कर्मियों को पुनः सेवा में लिया है, इस संबंध में एनएचएम द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है,  इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दी है।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी (MP Health Minister Dr. Prabhuram Choudhary) ने बताया कि एनएचएम (NHM) द्वारा आदेश जारी कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों में 24 विभिन्न संवर्ग से पूर्व में पृथक किए गए संविदा कर्मियों (contract workers) को पुनः संविदा सेवा में लिया गया है।

इनके संविदा सेवा में लेने का प्रशासकीय निर्णय पहले लिया जा चुका था, लेकिन शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया इन संविदा कर्मियों को NHM में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में रिक्त पदों के विरुद्ध संविदा सेवा में लिया गया है।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (national health mission) द्वारा पूर्व में सेवा से पृथक किए गए संविदा कर्मियों के पुनर्नियोजन करने से स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन होने के साथ संविदा कर्मियों की पुनः संविदा में लेने की मांग पूरी की गई है। संविदा कर्मी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी लाएंगे और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Exit mobile version